- Hindi News »
- Religion »
- Fast Of Utpanna Ekadashi Will Be Observed On November 26
26 नवंबर को रखा जाएगा उत्पन्ना एकादशी का व्रत, जानिए आखिर कौन है देवी एकादशी और कथा भी
कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी कहा जाता है। इस खास एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है क्योंकि आज के दिन ही देवी एकादशी उत्पन्न हुई थी।
- Written By: दीपिका पाल

देवी एकादशी के बारे में जानिए (सौ.सोशल मीडिया)
Utpanna Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में एकादशी का महत्व होता है जहां पर 26 नवंबर के दिन हिंदू पंचाग में मार्गशीर्ष महीने में उत्पन्ना एकादशी मनाई जाती है। यहां पंचाग के अनुसार, कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी कहा जाता है। इस खास एकादशी तिथि को उत्पन्ना एकादशी कहा जाता है क्योंकि आज के दिन ही देवी एकादशी उत्पन्न हुई थी। इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु के पूजन के साथ ही देवी एकादशी का पूजन किया जाता है। यहां पर उत्पन्ना एकादशी को लेकर पौराणिक कथा में वर्णन है।
जानें कैसे देवी एकादशी की उत्पत्ति
यहां पर उत्पन्ना एकादशी के दिन देवी एकादशी की उत्पत्ति मानी जाती है कहा जाता है कि, देवी एकादशी की उत्पत्ति भगवान विष्णु के अंश से ही हुई थी. एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु के शरीर से उत्पन्न होने के कारण इनका नाम देवी एकादशी पड़ा है। अगर आप एकादशी व्रत रखना चाहते हैं तो यहां पर 26 नवंबर को उत्पन्ना एकादशी के दिन से शुरु कर सकते है। बता दें कि, इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत 26 नवंबर 2024 को रखा जाएगा और 27 नवंबर को पारण किया जाएगा। यहां पर देवी एकादशी की उत्पत्ति से जुड़ी पौराणिक कथा है चलिए जानते हैं इसके बारे में।
जानिए उत्पन्ना एकादशी की व्रत कथा
यहां पर इस एकादशी की पौराणिक कथा के अनुसार, सतयुग में नाड़ीजंघ नाम का एक राक्षस था जिसके पुत्र का नाम मुर था, यहां पर दैत्य पुत्र मुर बहुत ही महापराक्रमी और बलवान था। उस दैत्य ने इंद्र, वरुण, यम, अग्नि, वायु, ईश, चंद्रमा, नैऋत आदि सभी के स्थानों पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया था। युद्ध में सभी उससे पराजित हो चुके थे और अंत में सभी कैलाशपति शिव की शरण में पहुंचे, शिवजी ने देवताओं को समस्या के हल के लिए भगवान विष्णु के पास भेजा, तब भगवान विष्णु देवताओं को दैत्य मुर से बचाने के लिए रणभूमि में पहुंच गए और मुर सहित उसके सेनाओं से युद्ध किया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती केस: झूठा नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, परतवाड़ा पुलिस का एक्शन; पोक्सो के तहत केस दर्ज
मैक्सिको में बेखौफ बदमाशों का कहर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बच्चे समेत 10 की मौत; दहशत में घर छोड़ भाग रहे लोग
पिंपरी-चिंचवड़ में 60 करोड़ का कथित उपसूचना घोटाला, कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल
PCC चीफ जीतू पटवारी ने शिवराज और CM मोहन यादव को लिखा पत्र, MSP को कानूनी गारंटी देने की मांग
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
विष्णु जी और मुर के बीच यह युद्ध 10 हजार वर्षों तक चला. मुर का छिन्न-भिन्न हो जाने के बाद भी वह हारा और मरा नहीं भगवान विष्णु भी युद्ध करते करते पूरी तरह थक चुके थे और वे आराम करने के लिए बद्रीकाश्रम गुफा में जाकर छिप गए लेकिन मुर वहां भी पहुंच गया. श्रीहरि को विश्राम करता देख मुर जैसे ही उस पर वार करने वाला था तभी भगवान विष्णु के शरीर से कांतिमय रूप वाली एक देवी प्रकट हुई और उसने मुर का वध कर दिया. भगवान विष्णु जागे और कहा देवी आपका जन्म मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी को मेरे शरीर से ही हुआ है. इसलिए आपका नाम एकादशी होगा और इस दिन आपकी भी पूजा होगी।
Fast of utpanna ekadashi will be observed on november 26
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती केस: झूठा नाम बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, परतवाड़ा पुलिस का एक्शन; पोक्सो के तहत केस दर्ज
May 18, 2026 | 09:15 AMमैक्सिको में बेखौफ बदमाशों का कहर, ताबड़तोड़ गोलीबारी में बच्चे समेत 10 की मौत; दहशत में घर छोड़ भाग रहे लोग
May 18, 2026 | 09:12 AMपिंपरी-चिंचवड़ में 60 करोड़ का कथित उपसूचना घोटाला, कार्रवाई नहीं होने पर उठे सवाल
May 18, 2026 | 09:10 AMPCC चीफ जीतू पटवारी ने शिवराज और CM मोहन यादव को लिखा पत्र, MSP को कानूनी गारंटी देने की मांग
May 18, 2026 | 09:08 AMअमरावती में ड्रग्स तस्करी, चांदूर रेलवे पुलिस का बड़ा एक्शन! 21.540 किलो गांजा बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 08:58 AMपुणे में पति की हैवानियत: बेटा न होने पर पत्नी पर एसिड अटैक का आरोप, 15 दिन तक घर में रखा बंद
May 18, 2026 | 08:53 AMबंगाल में बुलडोजर एक्शन पर भड़का विपक्ष, सीपीआई नेता डी. राजा बोले- सत्ता का दुरुपयोग बंद करे भाजपा
May 18, 2026 | 08:43 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM










