Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ekadashi Vrat: एकादशी व्रत कैसे फलित होगा? जानिए इस व्रत के नियम और इसकी महिमा

Ekadashi Vrat Benefits: एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित एक पवित्र उपवास है। इस व्रत को श्रद्धा और नियमों के अनुसार करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख, शांति आती है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 12, 2026 | 04:47 PM

भगवान विष्णु (सौ.Gemini)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ekadashi Vrat Kab Karna Chahiye :  हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बहुत ही पुण्यदायी माना गया है। जो विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा -अर्चना के लिए समर्पित होता है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 2026 ज्येष्ठ मास में अधिकमास पड़ने के कारण एक विशेष योग बन रहा है, जिसमें चार एकादशी व्रत एक ही माह में आएंगे। इस दौरान निर्जला एकादशी के साथ अपरा, पद्मिनी और परमा एकादशी का व्रत भी रखा जाएगा। यह संयोग भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अधिकमास पर 4 एकादशी व्रत का संयोग

अधिकमास या पुरुषोत्तम मास में 4 एकादशी व्रतों का संयोग एक बेहद दुर्लभ और पुण्यकारी आध्यात्मिक अवसर होता है। सामान्यतः एक वर्ष में 24 एकादशियां होती हैं, लेकिन अधिकमास के जुड़ने से यह संख्या बढ़कर 26 हो जाती है।

एकादशी व्रत रखने से मिलते है 10 बड़े लाभ

  • दुख और दरिद्रता दूर होती है

धर्म शास्त्रों के अनुसार, एकादशी व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन से जुड़े दुख और दरिद्रता दूर होती है और उसे सुख-समृद्धि के साथ यश एवं कीर्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सम्बंधित ख़बरें

Apara Ekadashi: अपरा एकादशी की विधिवत पूजा से प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति, जानिए इस व्रत की महिमा

आज 2026 का दूसरा ‘बड़ा मंगल’, शाम ढलने से पहले हनुमान जी को चढ़ाएं ये विशेष वस्तुएं, कष्टों से मिलेगी मुक्ति!

Bada Mangal: ज्येष्ठ का दूसरा बड़ा मंगल आज, संकटमोचन को प्रसन्न करने का महायोग, बस इस विधि से करें पूजा!

Second Bada Mangal: साल 2026 का दूसरा ‘बड़ा मंगल’ 12 मई को, चुपचाप कर लें ये अचूक उपाय, होगा मंगल ही मंगल!

  • संतान का सुख प्राप्त होता है

हिंदू धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, जो व्यक्ति एकादशी व्रत को सच्चे मन से करता है उसे श्री विष्णु की कृपा से संतान का सुख प्राप्त होता है। अगर आप संतान का सुख प्राप्त करना चाहते है एकादशी व्रत को जरुर करें।

  • नि: रोगी काया

धर्म शास्त्रों में ये भी बताया गया है कि, हर महीने दो बार पड़ने वाली एकादशी पर उपवास करने पर व्यक्ति को नि: रोगी काया वरदान भी मिलता है, जो कि व्यक्ति को तन के साथ मन से भी स्वस्थ रहने में मददगार साबित होता है।

  • मोक्ष की प्राप्ति

​पौराणिक मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित एकादशी व्रत को विधि-विधान से करने वाला साधक सभी सुखों को भोगता हुआ अंत में मोक्ष या फिर कहें विष्णु लोक को प्राप्त होता है।

  • मनचाही सफलता मिलती है

हिंदू लोक मान्यता के अनुसार, एकादशी का व्रत साधक को अच्छी सेहत, लंबी आयु के साथ जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति और मनचाही सफलता प्रदान करता है।

  • कर्ज से मुक्ति मिलती है

एकादशी का व्रत करने से न केवल मोक्ष की प्राप्ति होती है बल्कि कर्ज से भी मुक्ति मिलती है।

  • धन-धान्य की कमी न होना

एकादशी व्रत वाले दिन तुलसी जी की पूजा में यदि कोई व्यक्ति गाय के दूध से बने देशी घी वाला दीया जलाता है, उस पर श्री हरि के साथ माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है और उसे कभी भी धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती है।

यह भी पढ़ें-Apara Ekadashi: अपरा एकादशी की विधिवत पूजा से प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति, जानिए इस व्रत की महिमा

  • पापों से मुक्ति मिलती है

हिंदू मान्यता के अनुसार, भगवान श्री लक्ष्मीनारायण के लिए रखे जाने वाले एकादशी व्रत से व्यक्ति के जीवन से जुड़े सभी दोष और पिछले जन्म तक के पाप दूर हो जाते है।

  • आत्म-नियंत्रण और अनुशासन

भूखे रहकर या फलाहार करके व्रत करने से मन और इंद्रियों पर संयम रखने की क्षमता विकसित होती है।

  • आध्यात्मिक जागृति

यह व्रत व्यक्ति को भौतिक सुखों से ऊपर उठकर ईश्वर भक्ति और अंतर्मुखी होने का अवसर प्रदान करता है।

Ekadashi vrat kaise falit hota hai niyam aur mahima guide

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 04:47 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Ekadashi Fast
  • Lord Vishnu
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.