Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Eid al-Fitr: समूचे हिंदुस्तान में ईद आज, जानिए दिल्ली-मुबंई और लखनऊ सहित किस शहर में कब अदा की जाएगी नमाज़

ईद-उल-फितर का त्योहार 31 मार्च को पूरे देश में मनाया जा रहा है। आज सुबह सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज पढ़ी जाएगी। सभी अंजुमन कमेटियों ने जनता से सलाह मशविरा कर नमाज का समय भी तय कर लिया है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Mar 31, 2025 | 07:09 AM

ईद 2025 (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: रमजान का महीना खत्म होने के साथ ही रविवार को दिल्ली में ईद-उल-फितर का चांद नजर आ गया। चांद दिखने की पुष्टि होने के बाद मुस्लिम समुदाय में खुशी की लहर दौड़ गई और अब सोमवार को ईद बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। ईद-उल-फितर का यह त्योहार रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने के साथ ही शुरू हो जाता है। 30 दिनों तक रोजा रखने के बाद मुस्लिम समुदाय इस त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाता है।

ईद-उल-फितर का त्योहार 31 मार्च को पूरे देश में मनाया जा रहा है। आज सुबह सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज पढ़ी जाएगी। सभी अंजुमन कमेटियों ने जनता से सलाह मशविरा कर नमाज का समय भी तय कर लिया है। सुबह होते ही लोग तय समय पर नजदीकी ईदगाह और मस्जिद में इकट्ठा होना शुरू हो जाएंगे। जहां ईद की नमाज पढ़ी जाएगी और एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी जाएगी।

क्यों मनाया जाता है ईद का त्योहार

रमजान के महीने में रोजे रखने के बाद मुसलमानों का सबसे बड़ा त्योहार ईद-उल-फितर मनाया जाता है। ईद-उल-फितर इसलिए मनाई जाती है क्योंकि रमजान के महीने में लोग पूरे महीने अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे रखने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

मेरी ये प्रार्थना मान लो, क्या यह आपका आख़िरी मौका है आत्मजागरण का? सुनिए श्री प्रेमानंद जी महाराज की पुकार

महाशिवरात्रि के दिन किस उपाय से कौन सी मनोकामना होगी पूरी? यहां जानिए 5 अचूक उपाय!

जब नकली कृष्ण ने असली श्रीकृष्ण को दी चुनौती, कौन था वासुदेव पौंड्रक और कैसे हुआ उसका अंत?

कुंती के घरवालों को कर्ण के जन्म का पता क्यों नहीं चला? जानिए महाभारत का अनसुना रहस्य

देश और दुनियी सभी बड़ी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ईद की नमाज अल्लाह का शुक्रिया अदा करने के लिए पढ़ी जाती है। रोजे पूरे करने की खुशी में अल्लाह ने अपने बंदों को ईद की खुशियां दी हैं। रोजे पूरे करने की खुशी के अलावा मुसलमान ईद पर अल्लाह का शुक्रिया अदा इसलिए भी करते हैं क्योंकि उसने उन्हें पूरे महीने रोजे रखने की हिम्मत और ताकत दी।

दिल्ली

जामा मस्जिद, दिल्ली
नमाज का समय: 7:00 सुबह

बहरी मस्जिद, दिल्ली
नमाज का समय: 7:30 सुबह

मुंबई

बांद्रा (स्टेशन के पास) मस्जिद
नमाज का समय: 8:00 सुबह

सांताक्रूज, मस्जिद अंसार
नमाज का समय: 7:30 सुबह

मस्जिद डोंगरी दरगाह
नमाज का समय: 7:00 सुबह

लखनऊ

बड़ी मस्जिद, लखनऊ
नमाज का समय: 7:30 सुबह

मछली शहर जामा मस्जिद
नमाज का समय: 7:30 सुबह

हैदराबाद

यूसुफगुड़ा पुलिस ग्राउंड्स
नमाज का समय: 9:30 सुबह

नमाज़ का समय हर शहर में अलग-अलग होता है। पूरे देश में नमाज़ सुबह से दोपहर तक पढ़ी जाने की संभावना है। नमाज के लिए आप अपने नजदीकी मस्जिद कमेटी की टाईमिंग्स का अनुसरण करें।

Eid is today in entire india know when namaaz will offered in delhi mumbai and lucknow

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2025 | 07:07 AM

Topics:  

  • Eid al-Fitr
  • Ramadan
  • Religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.