सूर्यास्त के बाद ‘ये’ काम करने से चली जाएगी घर की बरकत, सुख-समृद्धि पर आ सकता है बड़ा संकट!
Evening Astro Tips:धार्मिक ग्रंथों में ये भी बताया गया है कि,सूर्यास्त के बाद कुछ चीजें दूसरों को देना लक्ष्मी के अपमान जैसा माना गया है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वे चीजें हैं?
- Written By: सीमा कुमारी
सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें इन 5 चीजें का दान (सौ.सोशल मीडिया)
Sham Ko kon se Saman Nahi Dene Chahie: सनातन धर्म में दान-पुण्य करना बड़ा पुण्यकारी माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, दान-पुण्य करने वाले व्यक्ति पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है। लेकिन दान- पुण्य करने के भी कुछ नियम है। धार्मिक ग्रंथों में ये भी बताया गया है कि,सूर्यास्त के बाद कुछ चीजें दूसरों को देना लक्ष्मी के अपमान जैसा माना गया है।
यह आपकी आर्थिक स्थिति, घर की सुख-शांति और समृद्धि को प्रभावित कर सकता है तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि कौन-सी हैं वे चीजें हैं, जिन्हें शाम के बाद भूलकर भी नहीं देना चाहिए। आइए जानते हैं।
सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें इन 5 चीजें का दान:
-
हल्दी न दें
वास्तु-शास्त्र के अनुसार,सूर्यास्त के बाद भूलकर भी किसी को हल्दी न दें। हल्दी को सौभाग्य और गुरु ग्रह का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि, सूर्यास्त के बाद हल्दी बाहर देने से गुरु की अनुकूलता कम होती है, जिससे आर्थिक अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
Bade Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर आज भूल से भी न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
Cockroach Spiritual Meaning: घर में घूम रहे हों कॉकरोच, तो हो जाएं सचेत, राहु-केतु से है इसका संबंध
-
नमक न दें
इसके अलावा, सूर्यास्त के बाद किसी को नमक भी नहीं देना चाहिए। नमक केवल भोजन में नहीं, जीवन में भी स्थिरता और मिठास लाता है। सूर्यास्त के बाद इसका दान कलह, तनाव और दुर्भाग्य ला सकता है। आपके घर लड़ाई-झगड़े भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में आप इन चीजों को साझा करने से बचें।
-
दही न दें
दिन ढलने के बाद किसी को दही भी नहीं देना चाहिए। दही को समृद्धि और शीतलता का प्रतीक माना गया है। मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद दही देना घर की उन्नति और वैभव को बाधित करता है, इसलिए इसका लेन-देन रात में अशुभ माना गया है।
-
दूध न दें
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, दूध का संबंध श्रीहरि विष्णु और देवी लक्ष्मी दोनों से माना जाता है। सूर्यास्त के बाद दूध घर से बाहर देने को बेहद अशुभ माना गया है क्योंकि ऐसा करने से लक्ष्मी का आशीर्वाद कम हो सकता है।
यह भी पढ़ें-इस दिन से शुरु है पौष का महीना, इस माह ‘ये’ काम भूलकर भी न करें, वरना झेलनी पड़ सकती हैं मुश्किलें
-
पैसा न दें
कहा जाता है कि, रात को किसी को पैसे देना या उधार देना आर्थिक नुकसान और धन की वापसी में रुकावट ला सकता है। इससे धन की निकासी तेज होती है, आमदनी नहीं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धनवर्षा हो और तेजी से बरकत हो तो अभी से अपनी इन आदतों को छोड़ दें।
