Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नरसिंह जयंती के दिन गलती से भी न करें ये काम, वरना निष्फल जाएगी पूजा, जीवन में बनी रहेंगी कठिनाइयां

भगवान नरसिंह की जयंती इस साल 11 मई को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर भगवान नरसिंह या भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी शत्रुओं का नाश होता है और भय से मुक्ति मिलती है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: May 05, 2025 | 07:31 PM

नरसिंह जयंती (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Narasimha Jayanti 2025: भगवान नरसिंह की जयंती इस साल 11 मई को मनाई जाएगी। हिन्दू धर्म में भगवान विष्णु के चौथे अवतार नरसिंह भगवान का विशेष महत्व है। हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरसिंह जयंती के रूप में मनाया जाता है।

मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर भगवान नरसिंह या भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी शत्रुओं का नाश होता है और भय से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा, इस दिन कुछ विशेष नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी होता है।

ऐसा माना जाता है कि इन नियमों का उल्लंघन करने से भगवान नरसिंह नाराज हो सकते हैं और व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं नरसिंह जयंती के दिन क्या नहीं करना चाहिए?

सम्बंधित ख़बरें

घर पर आसान विधि के साथ बनाएं विंटर स्पेशल मटर गोभी खिचड़ी, स्वाद ऐसा कि, हर कोई कहें वाह

मौनी अमावस्या पर पितरों का तर्पण क्यों है जरूरी? सरल और सुखमय जीवन चाहते हैं तो तुरंत पढ़ें और अमल करें

भूलकर भी न खाएं बाहर का पैकेज्ड फूड, स्टडी में सामने आया डरावना सच, जानिए क्या है

नवविवाहित जोड़ों और नवजात शिशुओं के लिए क्यों खास होती है लोहड़ी? जानिए इसकी खास वजह

नरसिंह जयंती के दिन क्या नहीं करना चाहिए जानिए

किसी का अपमान

ज्योतिषयों के अनुसार, नरसिंह जयंती के दिन किसी भी व्यक्ति, विशेषकर बड़े-बुजुर्गों या कमजोरों का अपमान नहीं करना चाहिए। भगवान नरसिंह सभी प्राणियों में व्याप्त हैं और किसी का भी अनादर करने से उनका क्रोध भड़क सकता है।

मांसाहार और तामसिक भोजन

इस दिन मांसाहार और तामसिक भोजन करने से भी बचना चाहिए। इस दिन सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। मांस, मदिरा, लहसुन और प्याज जैसे तामसिक पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। यह दिन भगवान को समर्पित है और पवित्रता बनाए रखना आवश्यक है।

काले या नीले रंग के वस्त्र

नरसिंह जयंती पर काले या नीले रंग के वस्त्र पहनने से भी बचना चाहिए। इस दिन पीले, लाल या केसरिया रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है। यह रंग सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का प्रतीक हैं।

क्रोध और नकारात्मक विचार

इस पवित्र दिन मन को शांत और सकारात्मक रखना चाहिए। क्रोध करना या किसी के प्रति बुरे विचार लाना अशुभ माना जाता है। भगवान नरसिंह उग्र स्वभाव के जरूर हैं, लेकिन वे शांति और भक्ति को पसंद करते हैं।

ब्रह्मचर्य का पालन

इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। इसलिए इन दिन तन मन की शुद्धता बेहद जरूरी हैं।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

जानिए नरसिंह जयंती का महत्व

सनातन धर्म में नरसिंह जयंती का बड़ा महत्व हैं। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय और भगवान विष्णु के अपने भक्तों की रक्षा करने की शक्ति का प्रतीक है। नरसिंह भगवान का अवतार भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने और अत्याचारी असुर राजा हिरण्यकशिपु का वध करने के लिए हुआ था।

इसलिए नरसिंह जयंती केवल पूजा का नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि का भी पर्व है। यदि भक्त इन वर्जित कार्यों से बचते हैं और पूरे श्रद्धा से पूजा करते हैं, तो भगवान नरसिंह की विशेष कृपा उन पर सदैव बनी रहती है।

 

Dont do this work even by mistake on narasimha jayanti day

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2025 | 07:31 PM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Lord Vishnu
  • Religion

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.