Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2 जून तक भूलकर भी न करें इन 5 चीजों का दान, नौतपा में बीमारियों से घिरने का खतरा

नौतपा के दौरान कुछ विशेष चीजों का दान वर्जित माना गया है, क्योंकि इससे बीमारी, कष्ट और दरिद्रता का प्रवेश घर में हो सकता है। आइए जानते हैं नौतपा के दौरान किन विशेष चीजों का दान वर्जित माना गया है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: May 30, 2025 | 03:43 PM

नौतपा के दौरान किन विशेष चीजों का दान वर्जित (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

इस साल 2025 में नौतपा 25 मई से शुरू हो चुका और 2 जून को समाप्त होगा। आपको बता दें, नौतपा वह समय होता है जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। इस समय सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होते हैं, जिससे गर्मी का असर बहुत बढ़ जाता है। जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तब नौतपा समाप्त हो जाता है।

यह 9 दिनों की अवधि होती है, जो हर साल मई या जून में आती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन दिनों कुछ विशेष चीजों का दान वर्जित माना गया है, क्योंकि इससे बीमारी, कष्ट और दरिद्रता का प्रवेश घर में हो सकता है। आइए जानते हैं नौतपा के दौरान किन विशेष चीजों का दान वर्जित माना गया है।

नौतपा के दौरान किन विशेष चीजों का दान वर्जित

तेल का दान न करें

ज्योतिषयों के अनुसार, नौतपा के दौरान तेल का दान करना वर्जित माना गया है। तेल विशेष रूप से सरसों का तेल सूर्य और शनि दोनों से जुड़ा होता है। इसे दान करने से शारीरिक अस्वस्थता, त्वचा रोग और मानसिक अशांति बढ़ सकती है। इसलिए इस दौरान तेल का दान करना वर्जित माना गया है।

लोहे की वस्तुएं दान न करें

नौतपा के दौरान लोहा, लोहे के बर्तन या औजार आदि का भी दान वर्जित माना गया है। लोहा शनि से संबंधित होता है और नौतपा में सूर्य की प्रचंडता से इसका टकराव नेगेटिव एनर्जी को जन्म देता माना गया है। लोहे का दान करने से घर में कलह, मानसिक तनाव और दुर्भाग्य पनप सकता है।

नमक या खट्टी चीजों का दान न करें

कहा जाता है कि नौतपा के दौरान नमक और खट्टी चीजों का दान करने से भी बचना चाहिए। इमली, अचार या अन्य खट्टी चीजों का दान इन दिनों अशुभ फल देने वाला माना गया है। इनका संबंध शरीर की गर्मी और पाचन से होता है। नौतपा के दौरान खट्टी चीजों का अत्यधिक उपयोग या दान करने से शरीर में गर्मी और रोगों का प्रवेश हो सकता है।

यह भी पढ़ें–निर्जला एकादशी जून में इस दिन, उपवास खाएं क्या नहीं, और जानिए शालिग्राम की पूजा क्यों है जरूरी

दूध या दूध से बनी चीजों का दान न करें

नौतपा के दिनों में दूध, छाछ, दही, घी आदि का दान करना भी अशुभ माना गया है। यह समय अग्नि तत्व का होता है और इन शीतल चीजों का दान करने से शरीर में वात और कफ का असंतुलन हो सकता है।

धार्मिक दृष्टिकोण से यह माना जाता है कि इससे लक्ष्मी का वास घर से हट सकता है और घर में रोगों की संभावना बढ़ जाती है।

लकड़ी या कोयले का दान न करें

नौतपा के दिनों में लकड़ी या कोयले का दान करने से भी बचना चाहिए। नौतपा में अग्नि तत्व अत्यधिक सक्रिय होता है, ऐसे में लकड़ी, कोयला या कोई भी जलाने वाली चीज का दान करना अनुचित है। आपको बट दें, यह न केवल आध्यात्मिक दृष्टि से हानिकारक है, बल्कि इससे घर में तनाव, अशांति और रोगों का साया आ सकता है।

 

Donation of which special things is prohibited during nautapa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 30, 2025 | 03:43 PM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Religion
  • Summer Season

सम्बंधित ख़बरें

1

दूसरों को खुश करने की भूल छोड़िए, यही जीवन का सबसे बड़ा जाल है: श्री प्रेमानंद जी महाराज

2

महाभारत के प्रसिद्ध शाप: जिनसे बदली इतिहास की दिशा, विनाश से मोक्ष तक की अद्भुत कथाएं

3

ऋषियों की रक्षा के लिए श्रीराम ने क्यों किया ताड़का वध, जानिए सुंदर यक्षिणी से राक्षसी बनने कि कहानी

4

Putrada Ekadashi Vrat Katha 2025: संतान सुख दिलाने वाली पौष पुत्रदा एकादशी, जानिए व्रत कथा और महिमा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.