अक्षय नवमी के दिन इन 5 चीजों का दान आपको बना सकता है मालामाल
अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ का पूजन करने से भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों का ही आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा, इस दिन आप कुछ अचूक उपाय के जरिए अपने घर में धनधान्य की वृद्धि कर सकते है।
- Written By: सीमा कुमारी
अक्षय नवमी के दिन करें इन चीजों का दान
Akshay Navami 2024 : हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का बड़ा महत्व है। इस वर्ष यह नवमी 10 नवंबर को मनाई जाएगी। अक्षय नवमी को आंवला नवमी भी कहा जाता है। इस दिन आंवले के पेड़ का पूजन होता है और कई जगहों पर आंवले के पेड़ के नीचे ही प्रसाद बनाया और खाया भी जाता है। कहते हैं कि अक्षय नवमी के दिन आंवले के पेड़ का पूजन करने से भगवान विष्णु और भगवान शिव दोनों का ही आशीर्वाद प्राप्त होता है।
इसके अलावा, इस दिन आप कुछ अचूक उपाय के जरिए अपने घर में धनधान्य की वृद्धि कर सकते है। आइए जानते है इस दिन किए गए उपाय के बारे में-
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन पाप से मुक्ति पाने के लिए आंवले के रस से स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है, इस दिन स्नान करने से सारे पापों का नाश होता है।
सम्बंधित ख़बरें
री-रिलीज में भी Haunted 3D का जलवा बरकरार, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल
मेट्रो-3 से विस्थापित राजनीतिक दलों के कार्यालयों का किराया अब राज्य सरकार देगी
नागपुर: बाघों पर AI की नजर, गांव के पास पहुंचते ही ग्रामीणों को मिलेगी सूचना, नई तकनीक हुई शुरू
नासिक कुंभ मेला में जनवरी 2027 तक पूरे करें घाटों के निर्माण कार्य, पालक सचिव एकनाथ डवले के सख्त निर्देश
कहा जाता है कि, अक्षय नवमी के दिन आंवले का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है, इस दिन आंवले का दान करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर आप सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं, तो इस दिन गरीबों को आंवले के पेड़ के नीचे भोजन कराना बेहद शुभ फलदायी साबित होगा, आपके जीवन में कभी कोई बाधा नहीं आएगी।
अक्षय नवमी के दिन इन चीजों का करें दान
आंवला का दान करना बड़ा शुभ
शास्त्र के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन आंवला दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। और इससे धन-धान्य में कभी कोई कमी नहीं होती है।
इसे भी पढ़ें:दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल देगा गोपाष्टमी के दिन किए गए ये उपाय, होगी भगवान कृष्ण की असीम कृपा
सोना- चांदी का दान करें
सोना- चांदी का दान करें, हम जितना सोना- चांदी का दान करते हैं, उसका हमें दोगुना फल मिलता है।
कद्दू दान करना बड़ा शुभ
आंवला नवमी के दिन कद्दू का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं अगर आप कद्दू दान करते हैं, उसमें जितना बीज होता है,उतनी ही साल तक में रहने की जगह मिलती है।
अन्न का दान भी बड़ा शुभ
इस दिन अन्न दान करने से आपके घर कभी अन्न की कमी नहीं होगी।
