आज है सावन का अंतिम सोमवार, इन वस्तुओं के दान से होगा भाग्योदय, भोलेनाथ करेंगे कृपा
Sawan:अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन माह के आखिरी सोमवार पर भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय गंगाजल या गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करे
- Written By: सीमा कुमारी
सावन आखिरी सोमवार पर करें इन चीजों का दान (सौ.सोशल मीडिया)
Sawan Somvar 2025 Puja Vidhi : आज पूरे देशभर में सावन महीने का आखिरी सोमवार मनाया जा रहा है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। आज के दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा की जाएगी। यह सावन माह का अंतिम सोमवार होगा। बता दें, श्रावण मास का समापन होगा और भाद्रपद मास का आरंभ हो जाएगा।
अगर आप भी देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो सावन माह के आखिरी सोमवार पर भक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय गंगाजल या गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
आप सामान्य जल से भी अभिषेक कर सकते हैं। इसके साथ ही सावन माह के आखिरी सोमवार पर इन चीजों का दान करें। ऐसे में आइए जानते हैं सावन माह के आखिरी सोमवार पर किन चीजों का दान करना शुभ हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
सावन माह के आखिरी सोमवार पर करें इन चीजों का दान
-
काले तिल का दान
- ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आप देवों के देव महादेव की कृपा पाना चाहते हैं, तो आज यानी सावन माह के आखिरी सोमवार के दिन गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। वहीं, काले तिल, छाता, जूते और चप्पल का दान करें। आप जरूरतमंदों को इन चीजों का दान करें।
-
शहद और लाल रंग के फल का दान
अगर आप मंगलदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन माह के अंतिम सोमवार के दिन शहद और लाल रंग के फल का दान करें। इन चीजों का दान करने से आपके जीवन को नया आयाम मिलेगा।
-
सफेद चीजों का दान
अगर आप शुक्र देव की कृपा पाने के लिए सावन माह के चौथे सोमवार के दिन घी, दूध, दही, चीनी, नमक और पोहा आदि चीजों का दान करें। इन चीजों का दान करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होगा।
ये भी पढ़ें–आज सावन के अंतिम सोमवार पर कर लें ये उपाय, बनेंगे धन प्राप्ति के योग, खुलेंगे कामयाबी के मार्ग
-
सफेद रंग के कपड़े का दान
अगर आप चंद्र देव की कृपा चाहते हैं, तो सावन माह के अंतिम सोमवार के दिन चावल, आटा, मैदा, सफेद रंग के कपड़े का दान करें। इन चीजों का दान करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होगा।
इससे मानसिक तनाव की समस्या भी दूर होगी। साथ ही शुभ कामों में सफलता मिलेगी। आप गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक भी कर सकते हैं।
