ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन करें इन वस्तुओं का दान, जानिए पूजा की सही तिथि और शुभ मुहूर्त
ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2024) 22 जून 2024, शनिवार को मनाई जाएगी।
- Written By: दीपिका पाल
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2024 (सोशल मीडिया)
जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को समर्पित ‘पूर्णिमा’ तिथि सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। इस बार ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा (Jyeshtha Purnima 2024) 22 जून 2024, शनिवार को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि इस दिन का व्रत रखने से सुख-शांति का वरदान मिलता है। इसके साथ ही, घर में धन की देवी का वास रहता है। ऐसे में आइए जानें ज्येष्ठ महीने की पूर्णिमा तिथि और शुभ मुहूर्त और इसकी महिमा-
शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि 21 जून, 2024 को सुबह 6 बजकर 1 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन 22 जून, 2024 को सुबह 5 बजकर 7 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए, इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा 22 जून, शनिवार के दिन मनाई जाएगी और इसी दिन स्नान-दान किया जाएगा। हालांकि इसका व्रत 21 जून को किया जाएगा।
स्नान-दान का समय
ब्रह्म मुहूर्त – 4 बजकर 4 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक
सम्बंधित ख़बरें
आज है ज्येष्ठ पूर्णिमा, शाम को घर में इन स्थानों पर जलाएं दीया, माता लक्ष्मी करेंगी घर में प्रवेश, भरा रहेगा घर का भंडार
आज ज्येष्ठ पूर्णिमा और बड़ा मंगल का दुर्लभ शुभ योग, विधिवत पूजा से सभी समस्याओं का होगा नाश, जानिए किनकी पूजा है जरूरी
ज्येष्ठ पूर्णिमा को अपनी राशि के अनुसार करें इन वस्तुओं का दान-धर्म, जीवन की कठिनाइयां होंगी दूर
खून-पसीने की मेहनत के बाद भी अगर कारोबार नहीं मिल रही कामयाबी, तो ज्येष्ठ अमावस्या के दिन करें तुलसी के ये उपाय, बदल जाएगा भाग्य!
विजय मुहूर्त – दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 39 मिनट तक
अमृत काल – सुबह 11 बजकर 37 मिनट से दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक।
ज्येष्ठ पूर्णिमा का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन देवी लक्ष्मी की उपासना करने से सौभाग्य और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। साथ ही चंद्रमां की आराधना और सफेद वस्त्र, शक्कर, चावल, दही या फिर चांदी का दान करने से व्यक्ति को रोग, मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होने से जीवन सुखमय बीतता है। लेखिका- सीमा कुमारी
