ज्येष्ठ पूर्णिमा को अपनी राशि के अनुसार करें इन वस्तुओं का दान-धर्म, जीवन की कठिनाइयां होंगी दूर
मान्यता है कि इस पावन तिथि पर राशि अनुसार दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में मौजूद चंद्र दोष से भी राहत मिलती है। आइए जानते हैं कि 12 राशियों के जातकों को इस दिन क्या दान करना शुभ रहेगा
- Written By: सीमा कुमारी
अपनी राशिनुसार करें इन चीजों का दान(सौ.सोशल मीडिया)
वैसे तो पूरे साल पड़ने वाली पूर्णिमा खास होती है। लेकिन, ज्येष्ठ पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस साल ज्येष्ठ पूर्णिमा कल 10 जून 2025, मंगलवार को पूरे देशभर में मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, इस शुभ तिथि पर जगत के संचालक भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विधिपूर्वक आराधना करने और उपवास रखने का विधान है। साथ ही चंद्र देव की पूजा भी विधान है।
मान्यता है कि इस पावन तिथि पर राशि अनुसार दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है और कुंडली में मौजूद चंद्र दोष से भी राहत मिलती है। आइए जानते हैं कि 12 राशियों के जातकों को इस दिन क्या दान करना शुभ रहेगा।
अपनी राशिनुसार करें इन चीजों का दान
मेष राशि
मेष राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए खीर का दान करें। इससे जीवन में समृद्धि बनी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर
श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा पर स्वामी सच्चिदानंद का ऐलान, 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ में होगा भूमि पूजन
वृषभ राशि
इस दिन वृषभ राशि के लोगों को जरूरतमंद लोगों को दही या घी का दान करना चाहिए। इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है।
मिथुन राशि
व्यापार में नुकसान झेल रहे जातक ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन दूध या चावल का दान करें, इससे आपको लाभ मिल सकता है।
कर्क राशि
ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन कर्क राशि के जातक मिश्री मिले दूध का दान करें। इससे कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह राशि
इस दिन आप गुड़ का दान कर सकते हैं। इससे आपकी ग्रह बाधाएं दूर होती हैं।
कन्या राशि
इस दिन कन्या राशि के लोग खीर का दान करें। इससे लक्ष्मी मां प्रसन्न होंगी और आपनी कृपा बरसाती हैं।
तुला राशि
पूर्णिमा पर आप दूध, चावल और घी का दान करें। इससे लक्ष्मी-नारायण की कृपा प्राप्त होती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को लाल वस्त्र या लाल रंग की किसी वस्तु का दान करना चाहिए, इससे ग्रह दोष दूर होंगे।
यह भी पढ़ें–श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के दौरान कौन सी गलतियां न करें , और जानिए किस दिन है रथयात्रा
धनु राशि
ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दाल का दान करने से पारिवारिक सुख-शांति बनी रहती है।
मकर राशि
आप ज्येष्ठ पूर्णिमा पर बहते जल में अक्षत प्रवाहित करें। इससे दोषों से मुक्ति और आर्थिक लाभ मिलता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना चाहिए। इससे धन संबंधित समस्याएं दूर होंगी।
मीन राशि
आप इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ ब्राह्मणों को भोजन कराएं। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
