मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें ये चीजें दान,(सौ.सोशल मीडिया)
Makar Sankranti 2025: धार्मिक और ज्योतिष दृष्टि दोनों के लिहाज से मकर संक्रांति का त्योहार सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, जिस दिन सूर्य देव मकर राशि में गोचर करते हैं, उस दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है।
इस बार मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। साथ ही दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है।
ऐसे में आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र में लिखित उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका दान यदि आप अपनी राशि के अनुसार मकर संक्रांति के शुभ दिन करते हैं, तो इससे आपको विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं इस बारे में-
मकर संक्रांति पर राशि अनुसार करें ये चीजें दान
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ का दान करना शुभ हो सकता है। इससे आपको पुण्य मिलेगा और कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए इस दिन तिल के लड्डुओं का दान करना शुभ हो सकता है। इससे आपको सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को मकर संक्रांति के शुभ दिन पर मूंग की दाल की खिचड़ी का दान करना शुभ हो सकता है। ऐसा करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी और जीवन की कई समस्याएं दूर हो जाएंगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए मकर संक्रांति के चावल या तिल का दान करना शुभ हो सकता है। इससे आपको पुण्य मिलेगा और जीवन में चल रही परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक यदि इस शुभ दिन तिल या गुड़ का दान करते हैं, तो इससे उनके बिगड़े काम बन सकते हैं। इसके अलावा करियर में सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ सकती है।
कन्या राशि
यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशियां बनी रहें, तो इसके लिए मकर संक्रांति के दिन मूंग की दाल की खिचड़ी का दान करें। इस उपाय से जल्द ही आपको अपनी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
तुला राशि
मकर संक्रांति के दिन यदि आप चावल का दान करते हैं, तो इससे आपके जीवन में आ रही परेशानियां काफी हद कम हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि
यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशहाली बनी रहे, तो इसके लिए इस शुभ दिन गुड़ का दान करें।
धनु राशि
जिन लोगों के जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं, वो यदि इस शुभ दिन तिल के लड्डुओं का दान करते हैं, तो इस उपाय से जल्द उनके जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।
मकर राशि
गरीबों को भोजन का दान करना मकर राशि के लोगों के लिए अच्छा माना जाता है। इससे आपको पुण्य मिलेगा और जीवन में सुख-शांति बरकरार रहेगी।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
कुंभ राशि
तेल या तिल का दान कुंभ राशि के जातक यदि मकर संक्रांति के दिन करते हैं, तो इससे उन्हें नवग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त होगी। साथ ही जीवन में आ रही परेशानियां भी कम हो जाएंगी।
मीन राशि
केसर का दान करने से मीन राशि के जातकों को विशेष फल की प्राप्ति हो सकती है।