Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वट सावित्री व्रत पर करें ये 5 विशेष दान, अखंड सौभाग्य का मिलेगा वरदान!

वट सावित्री व्रत के दिन पूजा-पाठ करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। वहीं इस दिन दान का भी बहुत ज्यादा महत्व है तो चलिए जानते हैं कि इस दिन क्या दान करना शुभ माना जाता है?

  • By सीमा कुमारी
Updated On: May 17, 2025 | 09:20 PM

वट सावित्री व्रत पर इन खास चीजों का करें ये दान(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में स्त्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत माना जाता है। यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना से करती हैं। यह व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या को मनाया जाता है।

इस दिन वट वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन पूजा-पाठ करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। वहीं इस दिन दान का भी बहुत ज्यादा महत्व है तो चलिए जानते हैं कि इस दिन क्या दान करना शुभ माना जाता है?

वट सावित्री व्रत पर इन खास चीजों का करें ये दान

शृंगार की सामग्री

वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं का त्योहार है, इसलिए इस दिन सौभाग्य से जुड़ी सामग्री जैसे – सिंदूर, कुमकुम, मेहंदी, चूड़ियां और बिंदी आदि का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

वस्त्र का दान

इस दिन वस्त्रों का दान करना भी बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसे में आप इस दिन किसी जरूरतमंद महिला को वस्त्रों का दान कर सकती हैं। माना जाता है कि इससे पति की आयु लंबी होती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

अनाज का दान

अनाज का दान हिंदू धर्म में हमेशा से ही पुण्यदायी माना गया है। ऐसे में आप वट सावित्री व्रत के दिन चावल या अन्य किसी अनाज का दान कर सकती हैं। इससे घर में अन्न-धन की कमी नहीं होगी और बरकत बनी रहेगी।

ऋतु फल यानी मौसमी फल

वट सावित्री व्रत के दिन ऋतु फल का दान करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। ऐसे में आप सुहागिन महिलाओं या किसी जरूरतमंद को ऋतु फल का दान कर सकती हैं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

घी और तेल

घी और तेल का दान भी इस व्रत में शुभ माना जाता है। ऐसे में आप मंदिर या जरूरतमंदों को घी और तेल दान कर सकती हैं। इससे जीवन में शुभता का आगमन होता है।

वट सावित्री व्रत पर दान करने का धार्मिक महत्व

वट सावित्री व्रत पर दान करने का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। कहते हैं कि इस दिन किए गए दान से न केवल पुण्य फलों की प्राप्ति होती है, बल्कि इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। इसलिए वट सावित्री व्रत पर अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान जरूर करें और अखंड सौभाग्य की प्रार्थना करें।

Donate these special things on vat savitri vrat

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 17, 2025 | 09:20 PM

Topics:  

  • Daan Vidhi
  • Religion
  • Vat Savitri

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल 26 November 2025: आज कन्या और तुला सहित इन 4 राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

2

घर की छत पर ध्वजा लगाने का भाग्योदय से क्या है संबंध, जानिए किस दिशा में और कौन से रंग का लगाएं ध्वज

3

मोती किसे करता है फ़ायदा और किसे करता है नुकसान, जानकर ही करें धारण

4

मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन शिवलिंग को अर्पित करें ये वस्तुएं, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीष

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.