शुरू हुआ भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना, जरूर करें ये काम, मिलेगा श्रीहरि का असीम कृपा
Margashirsha Month :भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दौरान कुछ काम करना बड़ा शुभ होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
मार्गशीर्ष महीने में जरूर करें ये काम (सौ.सोशल मीडिया)
Margashirsha Month Rituals 2025: कार्तिक महीने की समाप्ति के साथ मार्गशीर्ष माह की शुरुआत हो चुकी है। हिन्दू धर्म में इस महीने का भी बड़ा महत्व है। हिन्दू मान्यता के अनुसार, यह महीना भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय महीना माना जाता है। इस महीने में स्वयं श्रीकृष्ण ने श्रीमद् भगवद् गीता में कहा है कि ‘मासानां मार्गशीर्षोऽयम्’ जिसका मतलब है मैं महीनों में मार्गशीर्ष हूं। इसलिए इस महीना का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।
ज्योतिषयों के अनुसार, इस महीने में जप, तप, ध्यान और दान-पुण्य करने से व्यक्ति के सभी पाप धूल जाते हैं और भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसती है। इस माह में किए गए शुभ कार्य सौभाग्यशाली माना जाता है।
अब ऐसे में मार्गशीर्ष महीने में कुछ ऐसे काम हैं, जिसे करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इस महीने में लड्डू गोपाल की सेवा विशेष रूप से करनी चाहिए। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि इस महीने में कौन से काम करना शुभ फलदायी माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Jagannath Temple: पुरी के जगन्नाथ मंदिर का वो रहस्य… जब ‘कड़वे नीम का चूर्ण’ बन गया भगवान का सबसे प्रिय भोग
Vastu Rules: क्या आपके घर की दहलीज बन रही है दरिद्रता का कारण? वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
गुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
Ganesh Puja: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी पर क्या करें, क्या न करें? व्रत से पहले जरूर पढ़ें ये खास बातें
मार्गशीर्ष महीने में जरूर करें ये काम
भगवान विष्णु की पूजा करें
ज्योतिष बताते है कि, मार्गशीर्ष महीने में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा जरूर करना चाहिए। क्योंकि, यह महीना भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा के लिए समर्पित है। आप इस महीने प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम, भगवद् गीता, या गजेन्द्र मोक्ष स्तोत्र का पाठ कर सकते है।
तुलसी पूजन करें
मार्गशीर्ष महीने में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की पूजा के अलावा तुलसी पूजा का भी बड़ा महत्व होता है। इस महीने तुलसी पूजन जरूर करें। इससे जातक को कभी भी किसी तरह की समस्या नहीं झेलनी पड़ती है और मोक्ष की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं मां तुलसी की पूजा करने मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति होती है।
करें दीपदान
ऐसी मान्यता है कि इस महीने में दीपदान करने से स्वर्ग के समान पुण्य प्राप्त होता है और जीवन का अंधकार दूर होता है। यह माह साक्षात भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है। इसलिए उनके नाम का दीपक जलाएं।
मार्गशीर्ष माह में करें दान-पुण्य
मार्गशीर्ष माह में दान-पुण्य करने का भी विधान है। इसलिए आप इस माह में अन्न, वस्त्र, गुड़, तिल, कंबल या धन का दान जरूर करें। इससे पितरों की कृपा प्राप्त होती है।
ये भी पढ़ें-शुक्रवार को इन उपायों से पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा, माता लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा!
करें पवित्र स्नान
मार्गशीर्ष माह में ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। यदि संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें, अन्यथा घर के जल में गंगाजल मिलाकर स्नान करना भी अत्यंत शुभ फलदायी होता है।
