

Tulsi Vivah 2025 kab hai: हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह मनाया जाता है। इस बार तुलसी विवाह 2 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्री हरि विष्णु का के शालीग्राम स्वरूप का माता तुलसी से विवाह कराया जाता है। मान्यता है कि तुलसी विवाह करवाने वाले लोगों के सारे दुख दूर हो जाते हैं घर में खुशहाली आती है।
वास्तु एवं ज्योतिष-शास्त्र के अनुसार, तुलसी विवाह के दिन वास्तु से संबंधित बातों का बहुत विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं कि तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पास किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसा करने पर घर में आर्थिक समास्याएं आने लगती हैं। तुलसी के पास जूते-चप्पल रखने से उसकी पवित्रता भंग होती है, इसलिए तुलसी का पौधा सदा स्वच्छ और पवित्र स्थान पर ही रखना चाहिए।
कहते है तुलसी के पास कांटेदार पौधे नहीं लगाने या रखने चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से घर में गरीबी आती है। घर के लोगों में तनाव और कलह बढ़ती है। इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
ऐसे तो हिन्दू धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक इसलिए माना जाता है, क्योंकि यह साफ-सफाई और समृद्धि का प्रतीक है। इसे घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और समृद्धि को आमंत्रित करने का साधन माना जाता है। लेकिन झाड़ू को तुलसी के पास झाड़ू नहीं रखना चाहिए। इसे तुलसी के पौधे के पास रखने से माता का अपमान होता है। इससे घर में धन से जुड़ी परेशानियां होने लगती हैं।
तुलसी का पौधा और शिवलिंग कभी एक साथ नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पूजा में दोष लगता है। तुलसी और शिवलिंग को इसलिए एक साथ नहीं पूजा जाता, क्योंकि महादेव ने तुलसी माता के पति शंखचुड़ का वध किया था।