आज अयोध्या के रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ, इस खास दिन जरूर करें ये आरती
आज 11 जनवरी को राम मंदिर की पहली वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस मौके पर आप भगवान राम का आशीर्वाद पाना चाहते है तो भगवान राम लला की पूजा में खास आरती करें।
- Written By: दीपिका पाल
राम मंदिर की पहली वर्षगांठ (सौ.सोशल मीडिया)
अयोध्या: उत्तरप्रदेश की राम नगरी यानि अयोध्या में आज भगवान रामलला के मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा आयोजित की जा रही है। आज 11 जनवरी को राम मंदिर की पहली वर्षगांठ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस मौके पर आप भगवान राम का आशीर्वाद पाना चाहते है तो भगवान राम लला की पूजा में खास आरती करें। बताया जा रहा है कि, पहली वर्षगांठ पर राम मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम यानि 11-13 जनवरी आयोजित किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे कई साधु-संत
आपको बताते चलें कि, राम लला की मूर्ति की वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जाएगा। इस तीन दिनों के उत्सव में कई साधु- संत हिस्सा लेने वाले है यानि कि, इस दौरान भव्य दर्शन का मौका मिलने के साथ ही रामलला की स्तुति में भजन, कीर्तन और गीत भी होंगे। बता दें कि, पिछले साल 2024 में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को आयोजित किया गया था।
राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर करें ये आरती
श्री राम आरती
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर पर बोलने का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को, विपक्ष को कोई नैतिक हक नहीं: आचार्य प्रमोद कृष्णम
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
राम मंदिर की 200 चांदी की ईंटों पर नया मोड़! ट्रस्ट के जवाब के बाद सिंधी समाज ने सौंपी 17 देशों की लिस्ट
अयोध्या राम मंदिर के पहले CEO के लिए डिग्री काफी नहीं, भगवान राम में सच्ची श्रद्धा होना जरूरी
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भव भय दारुणं।
नव कंजलोचन, कंज – मुख, कर – कंज, पद कंजारुणं।।
कंन्दर्प अगणित अमित छबि नवनील – नीरद सुन्दरं।
पटपीत मानहु तडित रुचि शुचि नौमि जनक सुतवरं।।
भजु दीनबंधु दिनेश दानव – दैत्यवंश – निकन्दंन।
रधुनन्द आनंदकंद कौशलचन्द दशरथ – नन्दनं।।
सिरा मुकुट कुंडल तिलक चारू उदारु अंग विभूषां।
आजानुभुज शर – चाप – धर सग्राम – जित – खरदूषणमं।।
इति वदति तुलसीदास शंकर – शेष – मुनि – मन रंजनं।
मम हृदय – कंच निवास कुरु कामादि खलदल – गंजनं।।
मनु जाहिं राचेउ मिलहि सो बरु सहज सुन्दर साँवरो।
करुना निधान सुजान सिलु सनेहु जानत रावरो।।
एही भाँति गौरि असीस सुनि सिया सहित हियँ हरषीं अली।
तुलसी भवानिहि पूजी पुनिपुनि मुदित मन मन्दिरचली।।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
क्यों मनाई जा रही है 11 जनवरी को पहली वर्षगांठ
आपको बताते चले कि, 11 जनवरी को राम मंदिर की पहली वर्षगांठ इस बार 11 जनवरी यानि आज मनाई जा रही है। इस बदली हुई तारीख के पीछे द्वादशी तारीख बताई जा रही है जो इस बार आज 11 जनवरी को पड़ रही है जो पिछली बार 22 जनवरी को पड़ी थी। बता दें कि, पिछले साल प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित अयोध्या में बड़े ही भव्य आयोजन के साथ मनाया गया था उस समय देश में दिवाली जैसा माहौल बन गया था।
