दिवाली उपाय
Diwali 2024:पांच दिवसीय दीपोत्सव का महापर्व दिवाली हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व रखता है। धनतेरस के दिन से ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस बार दीपोत्सव 29 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक मनाया जाएगा।
इस दौरान दिवाली पूजा 31 अक्टूबर गुरुवार की रहेगी। सनातन धर्म के इस बड़े त्यौहार का विशेष महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली की रात यदि कुछ ख़ास टोटके अथवा उपाय किये जाए, तो सोई किस्मत भी जाग सकती है। साथ ही जीवन के सभी संकट भी दूर होने लगते है और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में आइए जानते है इन टोटकों के बारे में-
दिवाली के दिन करें ये उपाय
ज्योतिष गुरु के अनुसार, दिवाली पूजन के दौरान एक लाल कपडा लें। और उसमें पांच सुपारी, पांच हल्दी की गांठ, पांच कोड़ी और पांच गोमती चक्र रखकर उसे बाँध देवें। इस पोटली को लक्ष्मी पूजन वाले स्थान पर रख देवें। पूजा के पश्चात इस पोटली को अपने घर अथवा प्रतिष्ठान की चौखट पर बांध देवें। कहते है ऐसा करने से धन,ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी की कृपा परिवार के सदस्यों में सदैव बनी रहती है।
दिवाली की रात घर में रखी तिजोरी पर उल्लू की तस्वीर लगा देना भी बड़ा शुभ होता है। मान्यता है कि, मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू प्रत्येक पूर्णिमा को पीपल के पेड़ के चक्कर लगाता है, जहां मां लक्ष्मी का वास होता है। इस उपाय को करने से धन की देवी महालक्ष्मी की कृपा से वैभव बढ़ता है।
ज्योतिषयों का मानना है कि, दीपावली की रात चांदी की कटोरी या मिट्टी में दीपक प्रज्ज्वलित करें। इसी दीपक से मां लक्ष्मी की आरती करें। इसके अलावा लाल कपड़े में स्फटिक का श्रीयंत्र लपेटकर तिजोरी में रख दे।
कहा जाता है कि, इस उपाय को करने से जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
कहते है, इस दिन पीपल का पत्ता लेकर उसपर कुमकुम लगाएं। इसके बाद इस पत्ते पर लड्डू रखें और हनुमान जो भोग के रूप में अर्पित कर दें। इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते है और साधक के जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करते हैं।