गुप्त नवरात्रि पर कर लें ये महाउपाय, माता रानी की कृपा से कभी नहीं होगी जेब खाली
गुप्त नवरात्रि में देवी दुर्गा के 10 महाविद्या की विशेष विधि से पूजा पाठ और तंत्र साधना गुप्त रूप से करने पर अपार धन की प्राप्ति होती है और जीवन भर धन की कमी नहीं होती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
गुप्त नवरात्रि के दौरान करें ये विशेष उपाय(सौ.सोशल मीडिया)
26 जून से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है और इसका समापन 04 जुलाई को होगा। आपको बता दें, नवरात्रि का पर्व वर्ष में चार बार आता है, जिसमें दो प्रकट नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि होती हैं।
अभी गुप्त नवरात्रि का समय चल रहा है, इस विशेष अवधि में गुप्त साधना और तंत्र-मंत्र के माध्यम से देवी की आराधना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में आने वाली कई समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ उपाय…
गुप्त नवरात्रि के दौरान करें ये विशेष उपाय
दाम्पत्य जीवन के लिए
ज्योतिषयों के अनुसार, यदि पति-पत्नी के बीच अनबन हो रही हो, तो गुप्त नवरात्रि के दिन एक साथ बैठकर देवी मंत्रों का जाप करें। इस दौरान घी का दीपक प्रज्वलित करें और पूजा के उपरांत देवी को भोग अर्पित करें। बाद में इस प्रसाद को दोनों मिलकर ग्रहण करें। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
Jyeshtha Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा 2026: दुर्लभ संयोग में करें ये 5 उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि
प्रयागराज में मोहर्रम जुलूस के दौरान करंट से 17 वर्षीय किशोर की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप
Purnima 2026: 29 जून की पूर्णिमा क्यों है खास? जानिए स्ट्रॉबेरी मून का रहस्य और वट पूर्णिमा का अनोखा संयोग
शशिकरण देवस्थान के विकास की मांग तेज, भक्तों ने पर्यटन स्थल का दर्जा देने की उठाई आवाज
गुप्त नवरात्रि पर घर लाएं चांदी और सोने का सिक्का
गुप्त नवरात्रि के दौरान चांदी या सोने का सिक्का घर में लाना भी बेहद शुभ माना जाता है। सिक्के पर मां लक्ष्मी या श्री गणेश की छवि का अंकित होना बेहद ही शुभ होता है। ऐसा करने से घर में आर्थिक रूप से संपन्नता आती है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
दुर्गा सप्तशती का करें पाठ
मार्कण्डेय पुराण में दुर्गा सप्तशती के पाठ को धन, सुख और बाधा निवारण का सर्वश्रेष्ठ उपाय बताया गया है। गुप्त नवरात्रि में हर रात मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं। लाल फूल चढ़ाकर दुर्गा सप्तशती के पांचवें अध्याय का 21 बार पाठ करें। पाठ के बाद लौंग और कपूर से माता की आरती करें।
नवरात्रि के अंतिम दिन मंदिर में देवी मां को लाल चुनरी चढ़ाएं। यह उपाय मां लक्ष्मी की कृपा दिलाता है, धन के रास्ते खोलता है और आर्थिक समस्याओं को खत्म करता है।
जुलाई में पड़ने वाले व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट यहां देखें
नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए
गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन देवी दुर्गा की पूजा करने के पश्चात उनके समक्ष 11 लौंग रखें। कुछ समय बाद इन लौंगों को जलते हुए कपूर में डालकर पूरे घर में इसका धुआं फैलाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और किसी भी प्रकार की बुरी शक्ति का प्रभाव समाप्त हो जाता है।
नजर दोष से मुक्ति के लिए
यदि किसी व्यक्ति को बुरी नज़र या नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव महसूस हो रहा हो, तो गुप्त नवरात्रि के दिन उसके ऊपर से 11 बार नारियल वार लें और फिर इसे किसी सुनसान स्थान पर फेंक दें। यह उपाय नज़र दोष से मुक्ति दिलाने में प्रभावी माना जाता है।
