आज सावन के अंतिम सोमवार पर कर लें ये उपाय, बनेंगे धन प्राप्ति के योग, खुलेंगे कामयाबी के मार्ग
Sawan Somwar Upay: आज सावन महीने का आखिरी यानी चौथा सोमवार मनाया जा रहा है। अगर आप इस विशेष योग के दौरान कुछ उपाय करते हैं, तो आप पर महादेव की कृपा सदैव बनी रहेगी और हर काम में सफलता भी मिलेगी।
- Written By: सीमा कुमारी
सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Sawan Somwar Upay 2025 : आज पूरे देशभर में सावन महीने का आखिरी सोमवार मनाया जा रहा है। ऐसे में आज का दिन देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए बहुत ही शुभ बताया जा रहा है। आपको बता दें, पंचांग के मुताबिक, आज 4 अगस्त को पूरे दिन इंद्र योग भी रहने वाला है, जो कि 5 अगस्त को सुबह 7:24 मिनट तक रहेगा।
साथ ही, आज सुबह 9:13 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र भी रहेगा। ऐसे में अगर आप इस विशेष योग के दौरान कुछ उपाय करते हैं, तो आप पर महादेव की कृपा सदैव बनी रहेगी और हर काम में मनचाही सफलता भी मिलेगी। ऐसे में आइए जानते हैं वो उपाय कौन से हैं।
सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये उपाय :
मनचाही सफलता पाने के लिए करें उपाय
ज्योतिषयों के अनुसार, आज यानी सावन के आखिरी सोमवार पर मनचाही सफलता पाने के लिए उपाय कर सकते हैं। अगर आपको लाख कोशिशों के बावजूद भी आपके परिवार के लोगों को सफलता नहीं मिल रही है, तो सावन के आखिरी सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाएं और भगवान शिव को बेल का फल अर्पित करें।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
इसके अलावा, शिव मंदिर में बैठकर शिव चालीसा का पाठ करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से परिवार के लोगों को मनचाही मनोकामना पूरी होती है।
खुशहाल जीवन पाने के लिए करें उपाय
अगर आप अपने जीवन को खुशहाल बनाना चाहते हैं, तो सावन के आखिरी सोमवार की शाम घर में किसी एकांत जगह पर आसन बिछाकर बैठ जाएं और शिव जी के इस मंत्र का 11 बार जाप करें। यह मंत्र है- ‘ऊँ शिवाय नमः ऊँ’ इस मंत्र का जाप करने के बाद भगवान शिव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लें। कहते हैं कि इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।
कारोबार में तरक्की पाने के लिए करें उपाय
अगर आप अपने करियर या कारोबार में तरक्की चाहते हैं, तो सावन के आखिरी सोमवार को 11 कौड़ियों को मंदिर में रखकर पूजा करें। फिर उन्हें लाल कपड़े में बांधकर ऑफिस के कैश बॉक्स में रखें। ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ की कृपा से कारोबार में तरक्की मिलती हैं।
समाज में मान-सम्मान पाने के लिए करें उपाय
अगर आप समाज में अपना रुतबा कायम करना चाहते हैं या लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं, तो आखिरी सावन सोमवार को शिवलिंग पर ऊँ नमः शिवाय बोलते हुए एक धतूरा और एक बेल पत्र चढ़ाएं। धार्मिक मान्यता है कि सावन के आखिरी सोमवार को ऐसा करने से आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ता हैं।
यह भी पढ़ें –जन्माष्टमी के दिन करें ये महाउपाय, भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से दूर होगे सभी कष्ट
धन प्राप्ति पाने के लिए करें उपाय
अगर आप अपनी धन-संपत्ति में वृद्धि करना चाहते हैं, तो सावन के आखिरी सोमवार को इंद्र योग के दौरान स्नान के बाद एक एकाक्षी नारियल लेकर उसे अपने घर के मंदिर में रखकर भगवान शिव की पूजा करें। फिर एकाक्षी नारियल की भी उसी तरीके से पूजा कर उसे मंदिर में ही रखा रहने दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन में बढ़ोतरी होती है।
