'देव दिवाली' की रात करें ये उपाय, माता लक्ष्मी की विशेष कृपा से हो जाएंगे मालामाल

Dev Diwali 2025:हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली मनाई जाती है, जिसे देवताओं की दिवाली कही जाती है। इस दिन देवता काशी के घाटों पर दीप जलाकर उत्सव मनाते हैं।
'देव दिवाली' की रात करें ये उपाय, माता लक्ष्मी की विशेष कृपा से हो जाएंगे मालामाल
देव दिवाली की रात कर लें ये 3 दिव्य उपाय( सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kartik Purnima 2025 Ke Upay : 5 नवंबर 2025 को देव दीपावली मनाई जा रही हैं। यह दीवाली हर साल दीपावली के 15 दिन बाद मनाई जाती है। कहने का मतलब यह है कि दीपों का पर्व एक बार फिर वाराणसी के घाटों को जगमगाने वाला है। इस बार यह रोशनी देवताओं के स्वागत के लिए है। इसे देवों की दीवाली कहा जाता है।

मान्यता है कि इस दिन देवता स्वर्ग से उतरकर गंगा के पवित्र घाटों पर स्नान करते हैं और भगवान शिव की आराधना करते है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन दान-स्नान का भी विशेष महत्व बताया गया है।

कहते हैं कि जो भी इंसान देव दिवाली के दिन आस्था की डुबकी लेकर दान-पुण्य का काम करता है, मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से उसका घर स्वर्ग के समान बन जाता है। ज्योतिष -शास्त्र के अनुसार, देव दिवाली के दिन कुछ उपाय करना बड़ा शुभ होता है। आइए जानते है इन उपायों के बारे में-

देव दिवाली की रात कर लें ये 3 दिव्य उपाय

उत्तर दिशा में दीपक

ज्योतिषयों के अनुसार, देव दिवाली पर रात्रिकाल में घर की उत्तर दिशा में एक दीपक जरूर जलाएं। इस दिशा में स्वयं देवी लक्ष्मी का वास होता है। कहते हैं कि देव दिवाली पर उत्तर दिशा में दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आर्थिक संकट दूर करती हैं। आपको बता दें, इतना ही नहीं, इस दिशा में दीपक जलाने से भगवान कुबेर भी प्रसन्न होते है।

तुलसी

कहते है देव दिवाली पर उत्तर दिशा के अलावा तुलसी के समक्ष घी का एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। यह दीपक शाम के समय जरूर जलाएं। फिर तुलसी की तीन बार परिक्रमा करते हुए मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें।

ये भी पढ़ें-

दान

देव दिवाली पर दीपक जलाने के अलावा दान पुण्य का भी बड़ा महत्व होता है। इस दिन शाम को पूजा-पाठ के बाद पीले वस्त्र, पीला अनाज, केले, गुड़, चंदन, केसर याली वस्तुओं का दान करना बहुत लाभकारी माना जाता है।

आप चाहें तो किसी गरीब या जरूरतमंद को सामर्थ्य के अनुसार खाने की चीज या धन का भी दान कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com