Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार जरूर करें ये उपाय, जीवन से हर बाधा होगी दूर, शुभता का होगा आगमन

इस वर्ष 07 सितंबर को गणेश चतुर्थी है। यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए इस दिन बप्पा की पूजा करने के साथ ही राशि अनुसार कुछ उपाय जरूर करें।

  • By रीना पंवार
Updated On: Sep 06, 2024 | 02:56 PM

प्रतिकात्मक तस्वीर (सौजन्य सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

10 दिवसीय गणेशोत्सव महापर्व ‘गणेश चतुर्थी’ (Ganesh Chaturthi) इस वर्ष 7 सितंबर 2024, शनिवार से शुरू हो रहा है। 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव 17 सितंबर 2024 को समाप्त होगा। यह त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भक्ति भाव से भगवान गणेश की पूजा की जाती है। धार्मिक मत है कि, भगवान गणेश की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में अपार बढ़ोतरी होती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।

भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए गणेश चतुर्थी तिथि पर विधिपूर्वक गणपति बप्पा की पूजा करें। साथ ही पूजा करते समय राशि अनुसार कुछ उपाय भी जरूर करें, इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी। आइए जान लेते हैं गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार उपाय के बारे में-

मेष राशि

मेष राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की पूजा में सुपारी का प्रयोग करें। फिर इस सुपारी को कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन स्‍थान पर रख लें। ऐसा करने से बरकत होगी।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को 4 नारियल एक माला में पिरोकर अर्पित करें। इससे कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म होंगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक गणेश चतुर्थी के दिन ‘गणेश संकट नाशक स्तोत्र’ का पाठ करें। ऐसा करने से विवाह और वैवाहिक जीवन की समस्याएं खत्म होंगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक गणपति जी को गणेश चतुर्थी के दिन पंचमेवा का भोग लगाएं। इससे ग्रह दोष दूर होंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक के बच्चों की तरक्की या शिक्षा प्राप्ति में अड़चने आ रही हैं तो गणेश चतुर्थी पर बप्पा को सिंदूर अर्पित करें और फिर गणेश चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर गौ सेवा अवश्य करें और साथ ही गणेश जी के वाहन मूषक को कुछ भोजन अवश्य कराएं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के जीवन में यदि घर में क्लेश हो रहे हैं या फिर परिवार के साथ अनबन चल रही है तो गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक ‘ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं’ मंत्र का रोजाना 108 बार जप करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक यदि धन की समस्या से जूझ रहे हैं तो गणेश चतुर्थी पर मिट्‌टी से बने बप्पा की स्थापना करें। उन्हें रोज भोग लगाएं और आरती करें। 10 दिन तक ये कार्य करें। इससे हर विपदा दूर होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातक नौकरी व व्यवसाय में उन्नति के लिए गणेश चतुर्थी के दिन घर में पीले रंग की गणेशजी की प्रतिमा स्थापित कर पूजन करें।

मकर राशि

इस राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर 11 दूर्वा की गांठ लें और उसे गणपति पर चढ़ाएं। हर दूर्वा को चढ़ाने के दौरान ‘ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा’ मंत्र कहें। इससे तरक्की मिलेगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक गणेश चतुर्थी पर बप्पा का पूजन करने के बाद घी और गुड़ गाय को खिला दें और फिर इच्छानुसार गरीब व जरूरतमंद को दान करें। इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव खत्म होंगे।

मीन राशि

गणेश चतुर्थी पर गणेश मंत्र बेहद चमत्कारी मंत्र माना जाता है। ऐसे में इस दिन मीन राशि के जातक इस मंत्र के साथ पूजा घर में पूजा करें। इससे नकारात्मक शक्तियों का नाश होगा।

लेखिका- सीमा कुमारी

Do these remedies on ganesh chaturthi according to the zodiac sign

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 05, 2024 | 06:38 PM

Topics:  

  • Ganesh Chaturthi
  • Ganesh Utsav

सम्बंधित ख़बरें

1

आ गई शरद पूर्णिमा की सही तिथि, अक्टूबर में इस दिन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

2

एकादशी का व्रत आप चार प्रकार से रख सकते हैं, जानिए क्या हैं इसके नियम

3

रावण का वध भगवान श्रीराम ने किया था, पर किसने किया था दाह-संस्कार, जानिए क्यों नकारा था विभीषण ने

4

दशहरे को जलेबी खाने की परंपरा के पीछे का क्या है रहस्य, जानिए भगवान श्रीराम से क्या है इसका संबंध

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.