Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गुरुवार को करें ये विशेष उपाय, बनेंगे नई नौकरी और प्रमोशन के शुभ योग

गुरुवार के दिन विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही सभी बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। अगर आप भी नौकरी में प्रमोशन पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन ये उपाय जरूर करें।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Apr 18, 2025 | 08:46 PM

गुरुवार उपाय (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Thursday Remedies: कई बार मेहनत करने के बाद भी मनचाही नौकरी नहीं मिल पाती है। ऐसे में जब कर्म के साथ-साथ धर्म का सहारा लिया जाए, तो रास्ते अपने आप से खुलने लगते हैं। हिन्दू धर्म में सप्ताह के हर दिन को किसी न किसी देवता से जोड़ा गया है और उन दिनों के कुछ खास उपाय बताए गए हैं।गुरुवार का दिन ज्ञान, भाग्य, धर्म और समृद्धि के प्रतीक माने जाने वाले बृहस्पति देव (गुरु ग्रह) और भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित होता है।

ज्योतिष-शास्त्र में गुरुवार के दिन विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। साथ ही सभी बिगड़े काम भी बनने लगते हैं। अगर आप भी नौकरी में प्रमोशन पाना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन पूजा के समय ये उपाय जरूर करें।

करें केले के पेड़ की पूजा

सम्बंधित ख़बरें

Mangala Gauri Vrat : सावन के इन 4 मंगलवार में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य! अभी नोट कर लें सभी तिथियां

रक्षाबंधन की सुबह भूलकर भी न करें ये चूक! ये 4 गुप्त उपाय खोल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार

25 जुलाई से बदल जाएगा धार्मिक माहौल, शुरू हो रहा है चातुर्मास, जानिए क्यों थम जाते हैं शुभ और मांगलिक कार्य

Vastu Tips: वास्तु का ऐसा रहस्य, जिसे जानकर आज ही बदल देंगे अपने घर का मुख्य द्वार

स्कंद पुराण और विष्णु पुराण के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इस कारण गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना बेहद शुभ माना गया है। केले के पेड़ पर हल्दी मिला जल चढ़ाएं, पीले फूल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं। अगर, संभव हो तो पेड़ के पास बैठकर श्री सूक्त का पाठ करें। ऐसा करने से लक्ष्मी कृपा मिलती है और आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

श्री विष्णु सहस्त्रनाम या श्री सूक्त का पाठ

अगर, आपको बार-बार इंटरव्यू में रिजेक्ट होना पड़ रहा है या नौकरी में प्रमोशन अटक रहा है, तो गुरुवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। विष्णु पुराण और पद्म पुराण के अनुसार इनका पाठ करने से सौभाग्य बढ़ता है।

पीली चीजों का करें दान

ज्योतिषीय ग्रंथों में बृहस्पति ग्रह को शुभ फल पाने के लिए पीली वस्तुओं का दान शुभ माना गया है। इस कारण बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए चने की दाल, पीला वस्त्र, गुड़, केला, हल्दी जैसे पीली चीजों का दान करें। इससे भाग्य का साथ आपको मिलता है और इंटरव्यू, प्रमोशन या नए ऑफर मिलने की संभावनाएं बढ़ती हैं।

पीपल के पेड़ में जल देना

गुरुवार की सुबह पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं और हल्दी या गुड़ डालें। अगर, आप ऑफिस या नौकरी में बहुत परेशान रहते हैं तो ये उपाय आपके आत्मबल को बढ़ाता है। इससे मन शांत होता है और बॉस या सीनियर्स से बने बिगड़े रिश्ते सुधरते हैं।

करें बृहस्पति देव की पूजा और मंत्र जाप

गुरुवार के दिन सुबह स्नान करके पीले वस्त्र पहनें। भगवान विष्णु या बृहस्पति देव की तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…  

उनको पीले फूल, चने की दाल, गुड़, हल्दी अर्पित करें और ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र के नियमित जाप से नौकरी, शिक्षा और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

Do these remedies during worship on thursday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2025 | 08:46 PM

Topics:  

  • Guruwar Upay
  • Lord Vishnu
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.