शनिवार को करें ये 5 उपाय, शनिदेव की मिलेगी विशेष कृपा, जीवन के संकटों से मिलेगी मुक्ति
अगर, आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं अथवा शनिदोष, शनि के साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में यहां हम आपको 5 ऐसे उपाय बताने जा रहे जिसे अपनाने पर आपको शनिदेव की कृपा बरस सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी
शनिदेव करें ये 5 उपाय (सौ.सोशल मीडिया )
Shaniwar Ke Upay : हिंदू धर्म में शनिवार के दिन का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि इस दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। शनिदेव जातक यानी व्यक्ति को उसके कर्म के हिसाब से फल देते हैं, इसी कारण इन्हें न्यायधीश भी कहा गया है।
कहा जाता है कि, जो व्यक्ति अच्छा काम करता है उस पर शनिदेव अपनी असीम कृपा बनाए रखते हैं, जबकि बुरे कर्म करने वालों को उनका प्रकोप झेलना पड़ता है। अगर, आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं अथवा शनिदोष, शनि के साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो ऐसे में यहां हम आपको 5 ऐसे उपाय बताने जा रहे जिसे अपनाने पर आपको शनिदेव की कृपा बरस सकती है।
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये 5 उपाय :
सम्बंधित ख़बरें
Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर हनुमान जी की पूजा कर आप भी पा सकते हैं सभी बाधाओं से मुक्ति
Saturday: लोहे से लेकर नमक तक, शनिवार को भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना शनि देव हो जाएगे रुष्ट
कुंडली में कमजोर शनि के क्या हैं संकेत? शनि की ढैया और साढ़ेसाती के कष्टों से ऐसे मिलेगी राहत
शनिदेव दूर करेंगे बड़े से बड़ा संकट, शनिवार को कर लें ये अचूक उपाय!
शनिदेव की पूजा करें
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित रहता है, ऐसे में शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को शनि की पूजा करना बेहद शुभ एवं फलदायी साबित हो सकता है। इस दिन जातक शनिदेव की मूर्ति या चित्र के सामने दीपक जरूर जलाएं। साथ ही धूप और अगरबत्ती करें और शनिदेव की आरती उतारें।
काले तिल और सरसों का दान करें
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार को किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल और सरसों का दान कर सकते हैं। क्योंकि, शनि देव को काले तिल और सरसों तेल बहुत प्रिय हैं। इसलिए इस दिन काले तिल और सरसों का तेल दान करना न भूलें।
शनि मंत्र का जाप करें
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए, इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं। जैसे- “ॐ शनैश्चराय नमः”
शनि देव की कथा सुनें
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनि देव की कथा भी सुनना शुभ होता हैं। इस दिन शनि भक्त को शनि देव की कथा भी जरूर सुननी या पढ़नी चाहिए, इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
शनि यंत्र की पूजा करें
शनिवार के दिन शनि देव से जुड़ा एक विशेष यंत्र होता है, जिसे शनि यंत्र कहते हैं इसे शनि देव की पूजा के दौरान जरूर रखना चाहिए। इस शनि यंत्र की पूजा से शनि देव खुश होंगे और आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
