- Hindi News »
- Religion »
- Do These Measures To Be Successful In The Examination On The Day Of Basant Panchami
परीक्षा में ज़रूर मिलेगी सफलता, बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती के इस विशेष मंत्र का करें पाठ, साथ ही करें ये उपाय
बसंत पंचमी के दिन छात्रों को माता सरस्वती की पूजा करनी चाहिए। इस दिन कुछ खास उपाय करने से छात्रों को ज्ञान, बुद्धि, और विवेक का आशीर्वाद मिलता है।
- Written By: सीमा कुमारी

बसंत पंचमी पर करें ये उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Basant Panchami 2025: ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित वसंत पंचमी का त्योहार इस बार कही 2 फरवरी और तो कही 3 फरवरी को भी मनाई जा रही है। वहीं, इस दिन शाही या अमृत स्नान का भी योग बन रहा है। ऐसे में इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाता है। जहां एक ओर बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा करने से ज्ञान बढ़ता है और जीवन में सफलता का मार्ग खुलता है।
वसंत पंचमी का त्योहार मुख्य रूप से छात्रों के लिए बहुत ही शुभ एवं फलदायी माना जाता है। और ऐसी मान्यता है कि इस दिन छात्र और छात्राएं यदि सरस्वती माता का पूजन और कुछ विशेष ज्योतिष उपाय आजमाती हैं, तो उन्हें ज्ञान का आशीष मिलने के साथ परीक्षाओं में जरुर सफलता मिलती है। ऐसे में आइए जानते है बसंत पंचमी में किए गए कौन से उपाय आपको परीक्षा में सफलता दिलाने के साथ भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं।
बसंत पंचमी के दिन करें ये उपाय
सम्बंधित ख़बरें
आज बसंत पंचमी पर बांके बिहारी मंदिर में क्यों उड़ा गुलाल? जानिए कितने दिनों तक रंगा रहेगा ब्रज?
बसंत पंचमी पर तुलसी पर क्यों बांधा जाता है पीला धागा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
भोजशाला विवाद पर आया मुस्लिम पक्ष का बयान, वकार सादिक बोले- भाईचारा कायम रहे…सुप्रीम कोर्ट का फैसला मंजूर
बसंत पंचमी पर भूलकर भी न छोड़ें मां सरस्वती की ये आरती, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
करें माता सरस्वती का पूजन करें
बसंत पंचमी के दिन छात्र और छात्राओं को माता सरस्वती का पूजन जरुर करना चाहिए। पूजन के समय शुभ मुहूर्त का ध्यान जरूर दें। इस दिन पूजन के समय आप पीले वस्त्र धारण करें और पीले फूल चढ़ाएं।
यदि आप श्रद्धा पूर्वक पूजन करेंगे तो आपको ज्ञान का आशीष मिलेगा और जीवन में सफलता के योग बनेंगे। पूजन के साथ मां सरस्वती की हल्दी, केसर, पीले फूल, पीली मिठाई का भोग लगाकर माता का ध्यान करें।
करें कलम की पूजा
अगर आप किसी लेखन प्रतियोगिता या कोई प्रतियोगी परीक्षा देने वाले हैं, तो इस दिन आपको एक कलम लेकर उस पर हल्दी, चावल का टीका लगाकर कलम की पूजा करनी चाहिए और बाद में उसी कलम से पेपर लिखना चाहिए। यदि आप इसी कलम का इस्तेमाल परीक्षा में कर सकते हैं, तो ये आपके लिए बेहद शुभ होगा और प्रगति के स्रोत खोलने में मदद करेगा।
करें इस मन्त्र का जाप
बसंत पंचमी के दिन पूजा और मन्त्र का जाप का भी बड़ा महत्व होता हैं। यदि आप बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती के कुछ विशेष मन्त्रों का जाप करेंगे तो आपको लाभ अवश्य मिलेगा। इस दिन देवी सरस्वती के मूल मंत्र ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः का जाप करने से बुद्धि तेज होती है। इस दिन माता के मंत्रों के जाप से बुद्धि और ज्ञान का आशीष मिलता है।
बसंत पंचमी की खबरें जानने की क्लिक करें-
करें किताबों की पूजा
छात्र और छात्राओं को बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती के साथ किताबों की भी पूजा करने चाहिए। ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि इस दिन यदि कोई छात्र अपनी पुस्तकों की पूजा करता है तो उसका विशेष लाभ मिलता है और उसे बुद्धि और ज्ञान का आशीष मिलता है। इसलिए इस दिन माता सरस्वती के साथ किताबों की पूजा अवश्य करें।
Do these measures to be successful in the examination on the day of basant panchami
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM














