आज भादो का पहला सोमवार, इन 5 काम से श्रीकृष्ण और भगवान शिव दोनों की मिलेगी कृपा, कष्ट होंगे दूर
Bhado Month: हिंदू कैलेंडर का 6वां महीना भादो कल से शुरू हो गया है। यह माह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। वहीं, आज यानी सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
भाद्रपद माह के पहले सोमवार को करें ये 5 काम (सौ.सोशल मीडिया)
Bhado Month Upay : धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से भादो महीना की शुरुआत 10 अगस्त यानी कल से हो गया है। यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित माना जाता है। वहीं, आज यानी सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे उत्तम होता हैं। आज यानी 11 अगस्त को भादो का पहला सोमवार है।
ऐसे में अगर आप इस दिन ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को करते हैं, तो आपको भगवान श्रीकृष्ण के साथ महादेव की कृपा भी प्राप्त हो सकती हैं। आइए बिना देर किए जानते हैं वो उपाय कौन से हैं-
भाद्रपद माह के पहले सोमवार को करें ये 5 काम
-
भगवान कृष्ण को तुलसी चढ़ाएं
ज्योतिषयों के अनुसार, भाद्रपद माह में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है, इसलिए यह पूरा महीना ही उन्हें प्रसन्न करने का सबसे शुभ एवं उत्तम महीना है। भादो के पहले सोमवार यानी आज सुबह श्रीकृष्ण को तुलसी दल के साथ मिश्री या माखन का भोग लगाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Jyestha Purnima 2026 : कब है ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा? नोट कर लें शुभ मुहूर्त से लेकर महत्व
Health Tips For Women: 50+ उम्र की महिलाएं ज़रूर पढ़ें ये ख़बर, वरना पड़ेगा बहुत पछताना
Dustbin Vastu Tips: गलत दिशा में रखे डस्टबिन से कंगाली का खतरा, जानिए घर में कहां रखें कूड़ेदान
Nirjala Ekadashi 2026 : निर्जला एकादशी की आ गई सही तिथि, नोट कर लीजिए ये 5 जरूरी नियम
फिर ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आती है और भक्तों की सारी मनोकामनाएं होती हैं।
-
गाय को घास या गुड़ खिलाएं
कहा जाता है कि, भाद्रपद यानी भादो महीने में गौ सेवा करना अत्यंत पुण्यदायी मानी गई है। इस महीने किसी भी दिन विशेष रूप से सोमवार, बुधवार या शुक्रवार को गाय को हरा चारा, गुड़ या फिर रोटी खिलाएं।
कहते हैं कि इस उपाय से कर्ज और धन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
-
शिवलिंग पर जल चढ़ाएं
भादो के पहले सोमवार को भगवान शिव की पूजा करना विशेष फलदायी होता है। इस दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध, गंगाजल और शहद मिलाकर चढ़ाएं। फिर बेल पत्र और सफेद फूल अर्पित करें। मान्यता है कि इस उपाय से नौकरी में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।
-
सुबह-शाम दीपक जलाएं
भादो के पहले सोमवार को घर को सकारात्मक बनाए रखने के लिए सुबह और शाम के समय दीपक जलाना बेहद शुभ होता है। सुबह में तुलसी के पास और शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए। दीपक जलाने के लिए घी और रुई की बत्ती का इस्तेमाल करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
ये भी पढ़ें- मंगलवार को है ‘कजरी तीज’, इन उपायों से प्रेम और वैवाहिक जीवन में बनेंगे शुभ योग
-
श्रीकृष्ण को सफेद फूल चढ़ाएं
ऐसी मान्यता है कि, भाद्रपद के पहले सोमवार को श्रीकृष्ण के मंदिर जाकर दर्शन करें और उन्हें सफेद फूल चढ़ाएं। पूजा के बाद जो फूल अर्पित करें, उनमें से एक फूल अपने पास या जेब में रख लें। धार्मिक मान्यता है कि इस छोटे से उपाय को करने से नकारात्मकता दूर होती है और दुर्भाग्य हटता है।
