विनायक चतुर्थी करें ये उपाय, बनेंगे नौकरी के शुभ योग, कर्ज़ से मिलेगी मुक्ति
कहा जाता है कि श्री गणेश की आराधना शीघ्र फलदायी होती है। विनायक चतुर्थी के दिन व्रत रखने और भगवान गणेश की श्रद्धा से पूजा करने से न केवल मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, बल्कि जीवन के तमाम संकटों से भी मुक्ति मिलती है।
- Written By: सीमा कुमारी
विनायक चतुर्थी के दिन करें ये 5 उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
30 मई 2025 को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। हिंदू धर्म में इस व्रत का बड़ा महत्व है।हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाई जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी शुभ कामों में सफलता मिलती है।
साथ ही व्यक्ति की आय, आयु और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ज्योतिषयों के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से करियर और कारोबार से जुड़ी समस्त परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
विनायक चतुर्थी के दिन करें ये 5 उपाय
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए
अगर आपके जीवन में आर्थिक रूप से अस्थिरता बनी हुई है और करियर की स्थिति डामाडोल है, तो वैनायकी चतुर्थी के दिन आपको 8 मुखी रुद्राक्ष की धूप-दीप आदि से पूजा करके गले में धारण करना चाहिए। वैनायकी चतुर्थी पर ऐसा करने से आपको जल्द ही आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
Jagannath Rath Yatra: प्रभु जगन्नाथ के 3 रथों का क्या है महत्व? जानें रथों के निर्माण और उनसे जुड़े रोचक तथ्य
Sawan 2026 Vastu Tips: सावन शुरू होने से पहले घर से बाहर कर दें ये 7 चीजें, शिव की कृपा से होगा भाग्य उदय
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर इन पांच चीजों का दान माना जाता है सबसे शुभ
अच्छी नौकरी पाने के लिए
अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं लेकिन मनचाही नौकरी नहीं मिल रही, तो वैनायकी चतुर्थी पर श्री गणेश को 11 बेसन के लड्डू चढ़ाएं और चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लें। ऐसा करने से शीघ्र ही नौकरी प्राप्त होने की संभावना बनती है।
कर्ज से मिलेगी मुक्ति
अगर आप कर्ज की समस्या से परेशान हैं, तो विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी के समक्ष चौमुखी दीपक जरूर जलाएं। यह उपाय करने से आपको गणेश जी की कृपा मिलती है, जिससे कर्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें जून के पहले हफ्ते में है गायत्री जयंती जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन की महिमा
जीवन में आनंद की प्राप्ति हेतु
यदि आप अपने जीवन के हर पल को आनंदमय बनाना चाहते हैं, तो इस दिन एक ब्राह्मण को सवा किलो चावल के साथ एक हल्दी की गांठ का दान करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। यह सरल उपाय जीवन में सुख-शांति और सकारात्मकता लाता है।
