Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शनिवार को भूलकर भी न करें ‘इनमें’ से कोई काम, वरना सामना करना पड़ सकता है शनि देव का प्रकोप

शनिवार भगवान शनि देव का दिन है, तो ऐसे में इस दिन तो भूलकर भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए। अन्यथा, आपको शनि की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jan 18, 2025 | 06:40 PM

शनिवार के दिन न करें ये काम,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shaniwar ke Upay: भगवान शनि देव को समर्पित शनिवार का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करने से साढ़े साती और ढैय्या जैसे दोष से मुक्ति मिलती है। वहीं, अगर किसी पर शनि देव की कृपा दृष्टि पड़ गई, तो उसे रंक से राजा बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

शनिवार भगवान शनि देव का दिन है, तो ऐसे में इस दिन तो भूलकर भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए। अन्यथा, आपको शनि की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। तो यहां जानिए शनिवार के दिन कौन से काम नहीं करना चाहिए।

शनिवार के दिन न करें ये काम

शनिवार को न खरीदें ये चीजें

ज्योतिष के अनुसार, शनिवार के दिन लोहा, नमक, तेल और काली उड़द की दाल आदि चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। जो लोग शनिवार के दिन ये चीजें खरीदते हैं उन्हें शनि देव की टेढ़ी दृष्टि का सामना करना पड़ सकता है।

तामसिक चीजों से दूर रहें

इस दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन जुआ आदि भी नहीं खेलना चाहिए। शनिवार के दिन ये काम करने से आपको धन-संपत्ति की हानि हो सकती है।

बाल न कटवाएं

कहते हैं, शनिवार के दिन बाल और नाखून काटना भी शुभ नहीं माना जाता। शनिवार के दिन या किसी और दिन भी कमजोर, असहाय व्यक्ति, महिला या फिर किसी जीव को परेशान न करें और न ही उनका अपमान करें। ऐसा करने से आपको शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। जिससे आपको जीवन में अशुभ परिणाम मिलने लगते हैं।

इन्हें न सताएं

शनिवार के दिन गरीब और असहाय लोगों को न सताएं। इसके साथ ही इस दिन कुत्तों को भी परेशान न करें। इन्हें सताने वालों को शनि देव कभी माफ नहीं करते हैं। उन्हें शनि देव का प्रकोप झेलना ही पड़ता है।

हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें- 

भूल से भी न करें ये काम

शनिवार के दिन जितना हो सके पूर्व, दक्षिण या फिर ईशान दिशा (उत्तर-पूर्व दिशा) में यात्रा करने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इससे आपके जीवन की परेशानियां बढ़ सकती हैं। अगर यात्रा करना जरूरी है, तो ऐसे में पहले 5 कदम उल्टे चलें, तब यात्रा शुरू करें।

Do not do this work by mistake on saturday

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 18, 2025 | 06:40 PM

Topics:  

  • Shaniwar Puja

सम्बंधित ख़बरें

1

दूसरों को खुश करने की भूल छोड़िए, यही जीवन का सबसे बड़ा जाल है: श्री प्रेमानंद जी महाराज

2

महाभारत के प्रसिद्ध शाप: जिनसे बदली इतिहास की दिशा, विनाश से मोक्ष तक की अद्भुत कथाएं

3

ऋषियों की रक्षा के लिए श्रीराम ने क्यों किया ताड़का वध, जानिए सुंदर यक्षिणी से राक्षसी बनने कि कहानी

4

Putrada Ekadashi Vrat Katha 2025: संतान सुख दिलाने वाली पौष पुत्रदा एकादशी, जानिए व्रत कथा और महिमा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.