आज है ‘वैशाख पूर्णिमा’, भूलकर भी न करें ‘इनमें’ से कोई भी काम, माता लक्ष्मी ने जाएंगी नाराज
हिन्दू धर्म में वैशाख पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। इस दिन विशेष रूप भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन कुछ चीजों को करने से बचना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
वैशाख पूर्णिमा पर क्या करना शुभ और अशुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Vaishakh Purnima 2025: आज 12 मई को देशभर पर ‘बुद्ध पूर्णिमा’ मनाई जा रही है। बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर साल बुद्ध पूर्णिमा यानी वैशाख पूर्णिमा मनाई जाती है। सनातन धर्म में वैशाख महीने की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूर्णिमा पर किया जाने वाला कार्य बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है।
धार्मिक मान्यता है कि, इस दिन व्रत रखने, पूजा-पाठ करने और दान करने से जीवन में सुखों की प्राप्ति होती है और मन शांत रहता है। वैशाख पूर्णिमा के दिन विशेष रूप भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा, आज के दिन कुछ चीजों की करने की भी मनाही होती है। आइए जानते है इस बारे में।
वैशाख पूर्णिमा पर क्या करना शुभ
सम्बंधित ख़बरें
Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
योगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Vastu Tips: क्या राहु की वजह से बिगड़ रहे हैं आपके काम? मोरपंख के ये रहस्यमयी उपाय बदल सकते हैं जीवन की दिशा
योगिनी एकादशी 2026: व्रत रखें या न रखें… लेकिन इन 5 दिव्य मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत
– वैशाख पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी ब्रह्रामुहूर्त में उठकर किसी पवित्र नदी में स्नान करें या फिर घर पर नहाने के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदे मिलाकर स्नान करें। इस दिन गंगा स्नान करने का विशेष महत्व होता है। स्नान करने के बाद मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करें।
– वैशाख पूर्णिमा के दिन स्नान और पूजा करने के बाद जरूरतमंदों को दान करें।
– इस पावन अवसर पर व्रत रखने का विशेष महत्व होता है। पूरे दिन उपवास रहते हुए शाम को फलाहार करें और पूजा-मंत्रों का जाप करें।
– धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जिस घर में साफ-सफाई होती है वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में पूर्णिमा की तिथि पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए विशेष रूप से घर की साफ-सफाई करें और इस पवित्र रखें।
वैशाख पूर्णिमा पर क्या नहीं करना अशुभ
– वैशाख पूर्णिमा के दिन तामसिक भोजन करने से बचें। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए मांस, मदिरा और लहसुन-प्याज से पूरी तरह दूरी बना कर रखें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
– वैशाख पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़े न तो पहनें और और न ही किसी को दान करें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
– इस दिन बाल धोना और कटवाना वर्जित होता है ऐसे में न तो इस दिन बाल कटवाएं और न ही नाखून।
– वैशाख पूर्मिमा के दिन साफ और सुथरे वस्त्र की पहनें। पूजा में गंदे और बिना धुले कपड़े पहनने से पूजा का संपूर्ण लाभ नहीं मिलता है।
