मंगलवार के दिन गलती से भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना मंगल-दोष का है खतरा!
Mangal Dosh Effects: मंगलवार को कुछ वस्तुओं की खरीदारी अशुभ मानी जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से मंगल दोष बढ़ सकता है। जानिए किन 5 चीजों को इस दिन खरीदने से बचना चाहिए और क्या हैं धार्मिक कारण।
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमानजी (सौ.सोशल मीडिया)
Tuesday Buying Restrictions: हिन्दू धर्म में मंगलवार का दिन पवन पुत्र भगवान हनुमानजी को समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस दिन उनकी श्रद्धा के पूजा करते हैं उनपर सदैव के लिए भगवान राम की कृपा बनी रहती है।
साथ ही आने वाली सभी बाधाओं का नाश होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अनजाने में मंगलवार को की गई कुछ खरीदारी आपके जीवन में ‘मंगल दोष’ (Mangal Dosha) या अशुभ प्रभाव ला सकती है?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन कुछ विशेष वस्तुओं को घर लाना वर्जित माना गया है। आइए जानते हैं वे कौन सी 5 चीजें हैं जिनसे आपको इस दिन बचना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Chaturmas 2026: कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास? भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकता है भारी
Ekadashi Puja : कब है देवशयनी एकादशी? जानिए श्रीहरि के पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Maa Durga: आज गुप्त नवरात्र की नवमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, पूरी होगी कामना, माता का मिलेगा आशीर्वाद
Bhadli Navami : आज है भड़ली नवमी, आखिर क्यों इस दिन बिना मुहूर्त भी किए जा सकते हैं शुभ कार्य
मंगलवार को भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें
-
लोहे का सामान खरीदना
ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के अनुसार, मंगलवार के दिन लोहे का सामान खरीदना शुभ नहीं माना जाता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार लोहे का संबंध शनि देव से होता है। इसलिए इस दिन घर में चाकू, कैंची या कोई भी धारदार लोहे की वस्तु लाने से परिवार में कलह और आर्थिक तंगी हो सकती है।
-
काले रंग के कपड़े खरीदना
कहा जाता है कि, मंगलवार के दिन लोहे का सामान खरीदने के अलावा काले रंग के कपड़े खरीदने या पहनने से भी बचना चाहिए। मंगलवार का शुभ रंग लाल या नारंगी है, जो ऊर्जा का प्रतीक है।
-
श्रृंगार का सामान
ज्योतिषयों के अनुसार, महिलाओं को मंगलवार के दिन श्रृंगार का सामान खरीदने से बचना चाहिए। प्राचीन परंपराओं के अनुसार, श्रृंगार का सामान सोमवार और शुक्रवार को खरीदना शुभ होता है। मंगलवार को इसे खरीदना वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें:-चंद्र ग्रहण के दौरान भूख लगे तो क्या करें? सूतक काल के नियम जानकर रह जाएंगे हैरान
-
तामसिक भोजन
धर्म शास्त्रों में मंगलवार को एक अत्यंत पवित्र एवं शुभ दिन बताया गया है। इस दिन मांस-मछली या शराब खरीदना और सेवन करना हनुमान जी का अपमान माना जाता है। पुराणों के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है और घर में दरिद्रता का वास होने लगता है।
-
कांच का सामान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार को कांच का सामान खरीदने से घर की हंसी-खुशी को नजर लग सकती है और रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि इस दिन कांच के बर्तन या आईना न खरीदें।
