आर्थिक तंगी, विवाह की अड़चनें दूर करने के लिए पूरी आस्था के साथ महाशिवरात्रि के दिन कर लें ये उपाय, मनोकामनाएं होंगी पूरी
महाशिवरात्रि के दिन कुछ उपायों का करना बहुत ही शुभ माना गया है। यदि आप भी भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन इन उपायों को कर सकते हैं। आइए यहां जानते हैं उपाय।
- Written By: सीमा कुमारी
महाशिवरात्रि महाउपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Mahashivratri 2025: भगवान शिव और माता पार्वती के महामिलन का प्रतीक महाशिवरात्रि का पावन दिन शिव भक्तों के लिए सबसे उत्तम दिन माना जाता है। इस बार महाशिवरात्रि का पावन पर्व 26 फरवरी, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान भोलेनाथ की विधि विधान के साथ पूजा आराधना करने पर भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और जातक की सभी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं।
महाशिवरात्रि के दिन कुछ उपायों का करना बहुत ही शुभ माना गया है। यदि आप भी भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन इन उपायों को कर सकते हैं। आइए यहां जानते हैं उपाय।
महाशिवरात्रि के दिन करें महा उपाय :
सम्बंधित ख़बरें
Sawan Puja Rules : सावन में इन नियमों का पालन करने वालों पर बरसती है भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा
Rudraksha Benefits: रुद्राक्ष पहनने से मिलते हैं कई बड़े फायदे, जानिए इसके प्रकार और धारण करने के सही नियम
Sawan 2026: सावन में भगवान शिव से क्यों डरती है नकारात्मक ऊर्जा? जानिए 5 शक्तिशाली रहस्य और आध्यात्मिक महत्व
Lord Shiva Worship: सावन का पहला सोमवार है बेहद शुभ, शिक्षा और करियर में तरक्की के लिए न भूलें ये अचूक उपाय
शीघ्र विवाह के लिए करें उपाय
यदि किसी के विवाह में देरी हो रही हो तो उन्हें महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। इस दिन भगवान शिव को पीले फूल और इत्र को अर्पित करें। ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनेंगे।
मानसिक तनाव मुक्ति के लिए करें उपाय
महाशिवरात्रि के दिन शिव मंदिर में जाकर जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से साधक को मनासिक तनाव से मुक्ति मिलेगाी और मन प्रसन्न होगा।
आर्थिक तंगी के लिए करें उपाय
इस दिन नंदी बैल को चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख, समृद्धि आती है।
महाशिवरात्रि के दिन शिव के ॐ नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से समस्त इंद्रियों का विकास होता है।
कष्टों से छुटकारा के लिए करें उपाय
महाशिवरात्रि के दिन चारों पहर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करें। ऐसा करने से तमाम कष्टों से छुटकारा मिलता है।
महाशिवरात्रि के दिन शुद्ध जल में दूध, मिश्री और काले तिल को जल में मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। ऐसा करने से रोग, शोक से मुक्ति मिलेगी।
वैवाहिक जीवन के लिए करें उपाय
महाशिवरात्रि की रात किसी सुहागिन महिला को सुहाग का सामान उपहार देने से वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं। इस उपाय को करने से पति की आयु लंबी होती है और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
कार्यों में सफलता के लिए करें उपाय
महाशिवरात्रि की रात किसी बेल वृक्ष के नीचे खड़े होकर खीर और घी का दान करने से महालक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्ति होती है। इस उपाय से जीवन भर सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
