Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस बार 6 दिनों तक मनाई जाएगी दिवाली, 81 वर्ष बाद बन रहा संयोग, जानिए क्या रहेगा खास

दिवाली कब मनाई जाएगी इसे लेकर इस साल कंफ्यूजन हो रहा है लेकिन हाल ही में ज्योतिर्विद ने इस शंका को शांत किया है। इसके अनुसार दिवाली का यह त्योहार इस बार 5 दिनों का नहीं बल्कि 6 दिनों का होगा।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 26, 2024 | 01:10 PM

1 नवंबर को मनाई जाएगी दिवाली (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहारों में दिवाली का पर्व खास होता है जिसका सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है. इस शुभ दिन पर देशभर में खास रौनक देखने को मिलती है. हर साल यह पर्व भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण 14 वर्ष वनवास बिताने के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाया जाता है. इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी के संग राम परिवार के पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। दिवाली कब मनाई जाएगी इसे लेकर इस साल कंफ्यूजन हो रहा है लेकिन हाल ही में ज्योतिर्विद ने इस शंका को शांत किया है। इसके अनुसार दिवाली का यह त्योहार इस बार 5 दिनों का नहीं बल्कि 6 दिनों का होगा।

दो दिनों की दिवाली

यहां पर दिवाली को लेकर मान्यता है कि उपासना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और धन लाभ के योग बनते हैं वही पर इस दिन दीपक जलाएं जाते हैं। कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को दोपहर 03.52 बजे शुरू होगी. वहीं, इस तिथि का समापन 1 नवंबर को संध्याकाल 06.16 बजे होगा। ऐसे में 1 नवंबर को दिवाली मनाई जाएगी. वहीं दूसरी ओर कुछ स्थानों पर 31 अक्टूबर को तो कुछ मंदिरों में 1 नवंबर को दिवाली पूजा किया जाएगा। ऐसे में दिवाली को लेकर मतभेद बढ़ गया है। अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के राष्ट्रीय महासचिव आचार्य कृष्णदत्त शर्मा ने बताया कि 100 वर्ष पुराने वेंकटेश्वर पंचांग, जिसे शताब्दी पंचांग कहा जाता है। उसमें 81 वर्ष पहले एक नवंबर को दिवाली मनाने का उल्लेख किया गया है. ऐसे में इस साल दिवाली 5 नहीं, बल्कि 6 दिन तक दिवाली मनाई जाएगी.

इस शताब्दी पंचांग में बताई दिवाली की तारीख

दिवाली को लेकर काशी के प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ. बालकृष्ण मिश्र ने बताया कि काशी के पंचांग को छोड़कर सभी दूसरे पंचांगों में एक नवंबर को दीवाली की तारीख का उल्लेख किया गया है, इसलिए 1 नवंबर को दिवाली पूजन किया जाएगा। इस बार कार्तिक अमावस्या दो दिन तक रहेगी, 31 अक्टूबर 2024 के दिन चतुर्दशी समाप्ति 15.53 बजे होगा चतुर्दशी समाप्ति के बाद अमावस्या शुरू होकर दूसरे दिन 1 नवंबर को सायं 18.17 को अमावस्या समाप्ति हो रही है। 31 अक्टूबर को प्रदोषकाल में अमावस्या की अधिक व्याप्ति है और दूसरे दिन 1 नवंबर को प्रदोषकाल में अमावस्या अल्पकाल है, फिर भी 1 नवंबर को लक्ष्मी पूजन करना ही उचित है।

सम्बंधित ख़बरें

यहां दर्शन करने पर मिलता है रुपयों-गहनों का प्रसाद, 300 करोड़ से सजता है देवी लक्ष्मी का मंदिर

पटाखे जलाने वाले देशद्रोही…प्रदूषण के लिए दीवाली जिम्मेदार, मेनका गांधी के बयान पर छिड़ेगा संग्राम

सस्ते स्मार्टफोन, लैपटॉप, घड़ी मिलेंगे, इस दिन से शुरू हो रही Flipkart की ब्लैक फ्राइडे सेल

क्यों मनाई जाती है ‘देव दिवाली’, जानिए क्यों त्रिपुरासुर के वध से जुड़ा है इस पर्व का संबंध

ये भी पढ़ें- घर के छोटे बच्चों को बताएं दिवाली का मतलब, इन मजेदार तरीकों से करें सेलिब्रेट

कब मनेगा धनतेरस

यहां पर बात करें तो, इस बार दीपावली का पर्व 6 दिनों का है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और भाई दूज पर यह त्योहार खत्म हो जाता है। धनतेरस का पर्व हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। यहां पर बात करें तो, धनतेरस के दिन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के जनक भगवान धन्वंतरि के साथ माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा अर्चना की जाएगी और इस त्योहार के अगले दिन छोटी दिवाली या नरक चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान धन्वंतरि की पूजा उपासना करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और व्यक्ति ऊर्जावान रहता है. इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

दिवाली का सेलिब्रेशन कब (सौ.सोशल मीडिया)

दिवाली का शुभ मुहूर्त

1 नवंबर को मां लक्ष्मी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त संध्याकाल 05.36 बजे से लेकर 06.16 बजे तक है. इस दौरान श्रद्धालु मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा कर सकते हैं.

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त

29 अक्टूबर को गोधूलि काल शाम 6.31 बजे से शुरू होकर रात 8.31 बजे तक रहेगा. धनतेरस की पूजा के लिए भक्तों को 1 घंटा 42 मिनट का समय मिलेगा।

Diwali will be celebrated for 6 days this time in the year 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2024 | 01:10 PM

Topics:  

  • Diwali

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.