Chitragupta Puja 2026: यहां जानें भगवान चित्रगुप्त की पौराणिक कथा और पूजा विधि, नोट करें सम्पूर्ण पूजा सामग्री

Chitragupta Puja Samagri: चित्रगुप्त पूजा पर जानें भगवान चित्रगुप्त की पूजा का महत्व, पूजन सामग्री, विधि-विधान और उनकी उत्पत्ति की पौराणिक कथा व कलम-दवात और बहीखाते की पूजा का धार्मिक महत्व-
Chitragupta Puja 2026: Know Here Puja Vidhi, Samagri and  Chitragupta Bhagwan Story
भगवान चित्रगुप्त के संपूर्ण परिवार(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • चित्रगुप्त पूजा पर कलम-दवात और बहीखाते की करें पूजा

  • भगवान चित्रगुप्त की पूजा से मिलता है ज्ञान और उन्नति का आशीर्वाद

  • हल्दी, रोली, अक्षत और पुष्प से करें भगवान चित्रगुप्त की पूजा

Chitragupta Puja Samagri And Story In Hindi: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज के साथ भगवान चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। भगवान चित्रगुप्त को धर्मराज यमराज का लेखाधिकारी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वे मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं।

कायस्थ समाज के लोग इस दिन विशेष रूप से भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना करते हैं। इस अवसर पर कलम, दवात और बहीखाते की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि विधि-विधान से भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से सुख-समृद्धि, ज्ञान और उन्नति का आशीर्वाद मिलता है।

Chitragupta Puja 2026: Know Here Puja Vidhi, Samagri and  Chitragupta Bhagwan Story
Bhai Dooj 2026: सबसे पहले किसने मनाया भाई दूज पर्व, जानें पौराणिक कथा और तिलक का शुभ मुहूर्त

भगवान चित्रगुप्त की पूजा के लिए आवश्यक सामग्री

भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने से पहले सभी आवश्यक पूजन सामग्री एकत्र कर लेनी चाहिए। पूजा में धूप, दीप, चंदन, लाल फूल, हल्दी, रोली, अक्षत, दही, दूर्वा, गंगाजल, घी, कपूर, कलम, दवात, कागज, पान, सुपारी, गुड़, पांच प्रकार के फल, पांच मिठाइयां, पांच मेवे, लाई, चूड़ा, धान का लावा और हवन सामग्री की आवश्यकता होती है।

पूजा स्थल पर सबसे पहले कलश स्थापना कर वरुण देवता का आवाहन करना चाहिए। इसके बाद भगवान गणेश और माता अंबिका का पूजन करें। फिर ईशान कोण में वेदी बनाकर नवग्रहों की स्थापना करें। इसके बाद कलम, दवात, कागज और तलवार स्थापित करके भगवान चित्रगुप्त की पूजा शुरू करें।

भगवान चित्रगुप्त की पूजा विधि

भगवान चित्रगुप्त की पूजा शुरू करने से पहले सभी पूजन सामग्रियों पर पवित्र जल छिड़ककर भगवान का स्मरण करें। इसके बाद भगवान चित्रगुप्त का ध्यान करते हुए उनका आवाहन करें और उन्हें आसन, पाद्य, आचमन, स्नान, वस्त्र, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, तांबूल और दक्षिणा अर्पित करें।

Chitragupta Puja 2026: Know Here Puja Vidhi, Samagri and  Chitragupta Bhagwan Story
Gujarati New Year 2026: कब मनाया जाएगा गुजराती नववर्ष? जानें तारीख, धार्मिक महत्व और परंपराएं

भगवान चित्रगुप्त की पूजा में कलम और दवात का विशेष महत्व है। इसलिए इनकी भी हल्दी, रोली, अक्षत और पुष्प से पूजा करनी चाहिए। इसके बाद सफेद कागज पर चावल के आटे, हल्दी, घी और पानी से बने ऐपण तथा रोली से स्वस्तिक बनाएं। स्वस्तिक के नीचे भगवान गणेश, भगवान चित्रगुप्त और अन्य देवी-देवताओं के नाम लिखें।

कागज के एक तरफ अपना नाम, पता और तिथि लिखें तथा दूसरी तरफ अपनी आय और व्यय का विवरण लिखें। साथ ही अगले वर्ष के लिए आवश्यक धन की प्राप्ति का निवेदन करके अपने हस्ताक्षर करें। इसके बाद कागज और कलम की पूजा करें।

भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति की पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भीष्म पितामह ने महर्षि पुलस्त्य से भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति और कायस्थ समाज के वंश के बारे में जानने की इच्छा व्यक्त की। तब महर्षि पुलस्त्य ने उन्हें बताया कि भगवान ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना के बाद दस हजार सौ वर्षों तक समाधि लगाई थी।

समाधि से जागने के बाद ब्रह्मा जी के शरीर से एक तेजस्वी पुरुष प्रकट हुए। उनका वर्ण श्याम था और उनके हाथों में कलम तथा दवात थी। उनका स्वरूप अत्यंत सुंदर और प्रभावशाली था।

ब्रह्मा जी ने उनसे परिचय पूछा तो उन्होंने बताया कि वे उन्हीं के शरीर से उत्पन्न हुए हैं। इसके बाद ब्रह्मा जी ने उनका नाम चित्रगुप्त रखा और उन्हें धर्मराज यमराज की सभा में मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखने का कार्य सौंपा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त के दो विवाह हुए थे। पहली पत्नी नंदिनी से चार पुत्र और दूसरी पत्नी शोभावती से आठ पुत्र उत्पन्न हुए। इनसे विभिन्न कायस्थ वंशों की उत्पत्ति मानी जाती है। इस प्रकार भगवान चित्रगुप्त को कायस्थ समाज का आदि पुरुष और आराध्य देव माना जाता है।