देव दीपावली के दिन बन रहे हैं दुर्लभ संयोग, वृश्चिक के साथ इन राशि के जातकों की बदल जाएगी किस्मत!
Dev Deepawali 2025 Lucky Zodiac: बुधवार 5 नवबंर को देव दिवाली मनाई जा रही हैं। इस दिन बेहद शुभ योग बनने जा रहा है। इस दिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है।
- Written By: सीमा कुमारी
देव दीपावली 3 राशियों के लिए बड़ा शुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Dev Deepawali Puja Vidh 2025: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व दिवाली के ठीक 15 दिन बाद बड़े ही धूम-धाम से मनाई जाती है। आपको बता दें, देव दीपावली जिसे देवों की दीपावली भी कहा जाता है, रोशनी और आध्यात्मिक रोशनी से भरा पर्व है। वाराणसी में इस पर्व को बड़ी श्रृद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
आपको बता दें, इस बार देव दीपावली का पर्व 05 नवंबर यानी कल मनाया जा रहा है। ज्योतिषयों के अनुसार, देव दीपावली के दिन चंद्रमा मेष राशि में गोचर करने वाले हैं। शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे।
गुरु अपनी उच्च राशि में रहकर हंसराजयोग बना रहे हैं। इस दिन शुक्र भी अपनी राशि तुला में रहने वाले हैं। राहू कुंभ राशि में गोचर करेंगे। मंगल अपनी राशि वृश्चिक में रहकर रूचक राजयोग का निर्माण करने वाले हैं-
सम्बंधित ख़बरें
Lord Vishnu Puja : देवशयनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल
Lord Shiva Worship: सावन का पहला सोमवार है बेहद शुभ, शिक्षा और करियर में तरक्की के लिए न भूलें ये अचूक उपाय
एक्सीडेंट या अशुभ घटनाओं से बचने के लिए गाड़ी में रखें ये शुभ चीजें, मान्यता है दुर्घटनाएं रहेंगी कोसों दूर
Chaturmas 2026: कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास? भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकता है भारी
देव दीपावली 3 राशियों के लिए बड़ा शुभ:
ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य-शुक्र तुला राशि में मिलकर शुक्रादित्य योग बना रहे हैं। इसके अलावा, सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बनेगा। इन सारे संयोग से कुछ राशियों के जातकों को बहुत धन लाभ हो सकता है। इन तीन राशियों के जातकों का तो गोल्डन टाइम शुरू हो सकता है। आइए जानते हैं ये तीन लकी राशियां कौन सी हैं।
वृश्चिक राशि
देव दीपावली पर बनने जा रहे इन सभी शुभ योगों से वृश्चिक राशि के जातकों के करियर में चमक आ सकती है। उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिल सकता है। प्रमोशन के योग बन सकते हैं। कारोबार में विस्तार की संभावनाएं हैं। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। करियर में प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं। लबें समय से रुकी हुई योजनाओं को गति मिल सकती है।
कर्क राशि
देव दीपावली पर बनने जा रहे इन सभी शुभ योगों से कर्क राशि के जातकों को भी धन का लाभ हो सकता है। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन या सम्मान प्राप्त हो सकता है। परिवार में मेलजोल बढ़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से स्थिरता आ सकती है।
ये भी पढ़ें- इस मुहूर्त में शुरू हो रही है ‘गुरु नानक जयंती’, जानिए कौन थे नानक
मेष राशि
देव दीपावली पर बनने जा रहे इन सभी शुभ योगों से मेष राशि के जातकों को आर्थिक क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते है। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते है। संपत्ति और निवेश से जुड़े मामलों में लाभ होगा. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. धन की स्थिति में सुधार हो सकता है।
