आज है ईद-उल-अजहा 2024, इन खूबसूरत पैगामों से अपनों को दें खास दिन की मुबारकबाद
आज देशभर में ईद-उल-अजहा 2024 मनाया जा रहा है यह दिन मुस्लिम धर्म में सबसे खास दिन में से एक होता है जिसमें नमाज अता करने के साथ ही लोगों के साथ मिलकर इस दिन को मनाया जाता है।
- Written By: दीपिका पाल
आज देशभर में ईद-उल-अजहा 2024 मनाया जा रहा है यह दिन मुस्लिम धर्म में सबसे खास दिन में से एक होता है जिसमें नमाज अता करने के साथ ही लोगों के साथ मिलकर इस दिन को मनाया जाता है। अगर आप भी अपने परिवार, दोस्तों और करीबियों के साथ इस दिन ही खुशियां बांटना चाहते है तो इन खूबसूरत संदेशों से उन्हें मुबारकबाद भेंट कर सकते है।
ईद का त्योहार आज भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अन्य दक्षिण एशियाई देशों और दक्षिण अफ्रीका में मनाया जा रहा है। इसका कारण यह हैं कि, इन क्षेत्रों में 07 जून को धू-अल-हिजाह का चांद देखा गया था। इसके अलावा सऊदी अरब के अलावा, यूएई, कतर, जॉर्डन, कुवैत और अन्य खाड़ी मुल्कों में एक दिन पहले ईद मनाई गई है।
चीन में इंसानों की नौकरी खा जाएंगे Robots? 2035 तक फैक्ट्रियों में दिख सकते हैं 2.4 करोड़ Humanoid Machines
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: तुला और मिथुन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, वृषभ और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी
Government Job 2026: CSIR-CIMFR में निकली बंपर भर्तियां, 10वीं-IIT पास कर सकते हैं आवेदन
आज के दिन नमाज पढ़ने के बाद ही कुर्बानी दी जाती है कहा जाता है मान्यता के है कि कुर्बान किए गए बकरे को तीन हिस्सों में बांटा जाता है, जिसमें से एक हिस्सा घर में इस्तेमाल किया जाता है, दूसरा गरीबों को दान में दिया जाता है और तीसरा हिस्सा रिश्तेदारों के लिए निकाला जाता है।
इस त्योहार को पैगंबर हजरत इब्राहिम अलैहिससलाम की याद में मनाया जाता है इसे लेकर पौराणिक कहानी कहती हैं कि, अल्लाह ने इब्राहिम के सपने में आकर उनकी सबसे प्यारी चीज मांगी थी. हजरत इब्राहिम के लिए उनका बेटा ही सबसे प्रिय था, इसलिए उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी देने का फैसला लिया।
ये त्योहार तीन दिनों का होता है. इन तीन दिनों में से किसी भी दिन मुस्लिम कुर्बानी दे सकते हैं. बकरीद के मौके पर ही दुनियाभर के मुस्लिम हज करने सऊदी अरब की यात्रा पर भी जाते हैं.
