Bhai Dooj 2026: सबसे पहले किसने मनाया भाई दूज पर्व, जानें पौराणिक कथा और तिलक का शुभ मुहूर्त

1st Bhai Dooj Kisne Manayi: कल यानि 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इस लेख में आइए जानते है सबसे पहले भाई दूज किसने मनाया था, तिलक का शुभ मुहूर्त और इस पर्व पर यमुना स्नान का क्या महत्व है।
Bhai Dooj 2026: Bhai Dooj Mythological Tale of Yamraj and Yamuna Date, Tilak Muhurat and Religious Significance
भाई दूज पर्व की पौराणिक कथा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • किसने सबसे पहले मनाया भाई दूज का त्योहार

  • क्यों मनाया जाता है भाई दूज का पर्व

  • जानें यमराज और यमुना की पौराणिक कथा

  • भाई दूज पर्व पर जानें तिलक का शुभ मुहूर्त

  • जानें भाई दूज पर यमुना स्नान का महत्व

Yamraj And Yamuna Story On Bhai Dooj: भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व दीपोत्सव के पांच प्रमुख त्योहारों में अंतिम पर्व माना जाता है। यह त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहनों को उपहार और दक्षिणा देकर उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज का पर्व सबसे पहले यमराज और उनकी बहन यमुना ने मनाया था। मान्यता है कि इसी दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर पहुंचे थे। तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा शुरू हुई। इस पर्व को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।

भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

भाई दूज का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनों के लिए भाई का तिलक करने का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में तिलक करने से भाई के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

Bhai Dooj 2026: Bhai Dooj Mythological Tale of Yamraj and Yamuna Date, Tilak Muhurat and Religious Significance
भाई दूज पर पूजा की थाली में क्या-क्या रखना चाहिए? जानें हर सामग्री का महत्व

इस बार भाई दूज का पर्व 11 नवंबर बुधवार को मनाया जाएगा। 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे से द्वितीया तिथि की शुरु हो जाएगी और 11 नवंबर को दोपहर 3:53 pm तक रहेगी। भाईदूज पर्व पर इस बार अनुराधा नक्षत्र ज्येष्ठा नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, अनुराधा नक्षत्र सुबह 11 नवंबर को 11:39 पर लग जाएगा। इस मुहूर्त और इस तिथि में ही भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि 11 नवंबर को भाई दूज के दिन राहुकाल भी पड़ रहा है, इस दिन कुछ लोग टीका भी नहीं करते हैं।

राहुकाल 11 नवंबर को 11:45 am से 1:11 pm तक रहेगा, इसलिए भाईदूज के दिन भाई को टीका लगाने का समय लगभग 1:11 से लेकर दोपहर 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।इस दौरान बहने अपने भाई को टीका लगा सकती हैं.। 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट से दिनभर भाईदूज को मनाया जा सकता है।

सबसे पहले किसने मनाया भाई दूज का पर्व?

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज की शुरुआत द्वापर युग से हुई थी। इस पर्व को सबसे पहले यमराज और उनकी बहन यमुना ने मनाया था।

कथा के अनुसार, यमुना अपने भाई यमराज से मिलने के लिए अक्सर यमलोक जाया करती थीं। वह हमेशा अपने भाई से आग्रह करती थीं कि वे भी कभी समय निकालकर उनके घर मथुरा आएं। लेकिन यमराज अपने कार्यों में व्यस्त होने के कारण बहन के घर नहीं जा पाते थे।

एक बार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमराज अचानक अपनी बहन यमुना के घर पहुंच गए। भाई को अपने घर आया देखकर यमुना बेहद प्रसन्न हुईं। उन्होंने अपने भाई का स्वागत किया, उन्हें आसन पर बैठाया और स्वादिष्ट पकवान खिलाए। इसके बाद यमुना ने यमराज का तिलक किया और उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा सुख-समृद्धि की कामना की। बहन के प्रेम और आतिथ्य भाव से प्रसन्न होकर यमराज ने यमुना से वरदान मांगने के लिए कहा।

Bhai Dooj 2026: Bhai Dooj Mythological Tale of Yamraj and Yamuna Date, Tilak Muhurat and Religious Significance
Gujarati New Year 2026: कब मनाया जाएगा गुजराती नववर्ष? जानें तारीख, धार्मिक महत्व और परंपराएं

भाई दूज पर मथुरा में यमुना स्नान का विशेष महत्व

कथा के अनुसार, तब यमुना ने अपने भाई यमराज से वरदान मांगा कि कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन जो भाई-बहन एक साथ यमुना में स्नान करें, बहन अपने भाई का तिलक करे और उसे भोजन कराए, भाई अपनी बहन को उपहार और दक्षिणा दे तथा उसका आशीर्वाद ले, उसे यमलोक के कष्टों से मुक्ति मिले।

यमराज ने बहन की प्रार्थना स्वीकार कर ली। हालांकि, उन्होंने इस वरदान को विशेष रूप से मथुरा में यमुना स्नान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन मथुरा में भाई-बहन के साथ यमुना स्नान करने और विधि-विधान से भाई दूज मनाने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है तथा यमराज की कृपा प्राप्त होती है।

इसी मान्यता के चलते भाई दूज पर मथुरा के यमुना घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। भाई-बहन एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना में स्नान करते हैं और घाट पर ही तिलक तथा पूजा की परंपरा निभाते हैं।

रक्षाबंधन और भाई दूज में क्या है अंतर?

रक्षाबंधन और भाई दूज दोनों ही भाई-बहन के प्रेम के विशेष पर्व हैं, लेकिन इन्हें मनाने की परंपरा अलग-अलग है।

रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई के घर जाकर उसकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है और भाई की लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं भाई दूज पर भाई अपनी बहन के घर जाता है और बहन से तिलक करवाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाइयों के निरोगी जीवन और दीर्घायु की कामना करती हैं, जबकि भाई अपनी सामर्थ्य के अनुसार बहनों को उपहार और दक्षिणा देते हैं।