चैत्र नवरात्रि 2026 लेकर आ रही है मकर समेत इन 3 राशि के जातकों के लिए छप्परफाड़ शुभ और लाभ!
Chaitra Navratri 2026 Horoscope Prediction: चैत्र नवरात्रि 2026 में मकर समेत कुछ राशियों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहने वाली है। इस दौरान धन, सफलता और खुशखबरी मिलने के योग बन सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
मां दुर्गा (सौ. Gemini)
Chaitra Navratri 2026 Lucky Zodiac Signs: गुरुवार, 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि शुरु होने जा रही हैं और आगामी 27 मार्च 2026 तक चलेगी। नवरात्रि हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। जो आदि शक्ति देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा और बुराई पर अच्छाई की विजय को समर्पित है।
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है और इसका समापन नवमी के दिन होता है। चैत्र नवरात्रि की नवमी को राम नवमी भी मनाई जाती है। चैत्र नवरात्रि का पर्व देवी दुर्गा की आराधना के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि इन नौ दिनों में माता रानी की कृपा से कुछ राशियों के जीवन में खास बदलाव और तरक्की के योग बनते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस बार तीन राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
Parthiv Shivling: पार्थिव शिवलिंग की पूजा की महिमा क्या है? जानिए इसके विशेष नियम
Pradosh Vrat Rules: प्रदोष व्रत में भूल से भी न हो ये गलतियां, वरना होगा बड़ा नुकसान
26 जुलाई को रवि प्रदोष में बन रहे हैं शुभ योग के 2 संयोग, जानिए प्रदोष में शाम को ही क्यों होती है शिव पूजा
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज के दिन भूल से भी न करें ये गलतियां, वरना पड़ेगा बहुत भारी
चैत्र नवरात्रि किन राशियों के लिए रहेगी सबसे शुभ
-
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए चैत्र नवरात्रि बहुत शुभ साबित हो सकती है। करियर में नए अवसर मिलने के योग बनेंगे और अचानक धन लाभ भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं।
-
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है और बिजनेस में विस्तार होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। मकान या वाहन सुख मिलने के संकेत हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर को नई दिशा दे सकती है और विदेश में नौकरी का सपना भी पूरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- घर में पॉजिटिव एनर्जी चाहिए? आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स
-
मकर राशि
नवरात्रि के नौ दिनों में मकर राशि वालों पर भी माता रानी की विशेष कृपा रहने की संभावना है। नए प्रोजेक्ट्स मिलने के योग बनेंगे और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कई स्रोतों से धन प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन और निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना भी बन रही है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन शुभ दिनों में माता दुर्गा की भक्ति और पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का संचार होता है।
