चैत्र अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार करें इन वस्तुओं का दान, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा
Amavasya Daan Rashi Wise :चैत्र अमावस्या के दिन राशि अनुसार दान करना बेहद शुभ माना जाता है। जानें कौन-सी वस्तु का दान करने से परेशानियां दूर होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है।
- Written By: सीमा कुमारी
चैत्र अमावस्या(सौ.सोशल मीडिया)
Chaitra Amavasya Daan Niyam:18 मार्च 2026, बुधवार को चैत्र महीने की अमावस्या मनाई जा रही है। सनातन धर्म में अमावस्या तिथि पितरों की शांति, नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और जीवन में सुख-समृद्धि लाने के लिए बेहद प्रभावशाली माना जाता है। इस दिन स्नान, दान और पूजा करने से विशेष फल मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अमावस्या पर अपनी राशि के अनुसार दान करने से ग्रह दोष कम होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। इसलिए चैत्र अमावस्या पर सही चीजों का दान करना बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।
कब है 2026 चैत्र अमावस्या
पंचांग के अनुसार, साल 2026 में चैत्र अमावस्या 18 मार्च 2026, बुधवार को पड़ रही है। इस दिन सुबह स्नान के बाद पितरों का तर्पण और जरूरतमंद लोगों को दान करना बेहद शुभ माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kaal Bhairav Puja: सावन कालाष्टमी कल, काल भैरव की पूजा में करें ये एक काम, भय-संकट रहेंगी दूर
Mangala Gauri Vrat 2026: कौन-सा भोग मां गौरी को सबसे अधिक प्रिय है मां पार्वती की कृपा से बदल सकती है किस्मत
Seven Gates Of Vaikuntha: वैकुंठ के 7 द्वार क्या हैं? जानें काम, क्रोध और अहंकार के पीछे छिपा आध्यात्मिक रहस्य
Premanand Ji Maharaj: सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण; प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह
चैत्र अमावस्या के दिन राशि के अनुसार किन चीजों का दान करने चाहिए?
-
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए लाल रंग से जुड़ी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन लाल कपड़े, गुड़ और मसूर दाल का दान करें। इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है और जीवन में ऊर्जा बढ़ती है।
-
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों को सफेद वस्त्र, चावल और दूध का दान करना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है।
-
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए हरा कपड़ा, मूंग दाल और हरी सब्जियां दान करना शुभ होता है। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और बुद्धि व कामकाज में लाभ मिलता है।
-
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को चावल, दूध और सफेद मिठाई का दान करना चाहिए। इससे चंद्रमा मजबूत होता है और मानसिक शांति मिलती है।
-
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए गेहूं, गुड़ और तांबे की वस्तु का दान करना शुभ माना जाता है। इससे सूर्य ग्रह मजबूत होता है और मान-सम्मान बढ़ता है।
-
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को हरा कपड़ा, मूंग दाल और फल का दान करना चाहिए। इससे बुध ग्रह मजबूत होता है और जीवन में स्थिरता आती है।
-
तुला राशि
तुला राशि वालों को सफेद कपड़े, मिठाई और सुगंधित चीजें दान करनी चाहिए। इससे शुक्र ग्रह का शुभ प्रभाव बढ़ता है और रिश्तों में मिठास आती है।
-
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाल कपड़ा, मसूर दाल और गुड़ का दान करना लाभकारी होता है। इससे मंगल ग्रह मजबूत होता है और नकारात्मकता दूर होती है।
-
धनु राशि
धनु राशि वालों को पीले कपड़े, चना दाल और हल्दी का दान करना चाहिए। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और भाग्य का साथ मिलता है।
-
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को काले कपड़े, तिल और लोहे की वस्तु का दान करना शुभ माना जाता है। इससे शनि ग्रह का प्रभाव शांत होता है।
ये भी पढ़ें–चैत्र नवरात्रि में माता की चौकी लगाने के क्या हैं नियम? नोट कर लीजिए कहीं बड़ी लगती न हो जाए!
-
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए काले तिल, कंबल और तेल का दान करना लाभकारी होता है। इससे शनि की कृपा मिलती है और बाधाएं दूर होती हैं।
-
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को पीले कपड़े, चावल और केसर का दान करना चाहिए। इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है और जीवन में खुशहाली आती है।
