-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Chaiti Chhath Second Day Today Kharna 36 Hour Vrat Start
चैती छठ का दूसरा दिन आज, खरना के साथ शुरू होगा 36 घंटे का व्रत
- Written By: सीमा कुमारी
Surya Dev Arghya: आज चैती छठ का दूसरा दिन है और व्रती शाम को खरना के साथ 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू करेंगे। शाम को प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रती संध्या अर्घ्य और ऊषा अर्घ्य तक यह व्रत करेंगे।

चैती छठ (सौ.AI)
Chaiti Chhath Method: 22 मार्च से लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा शुरू हो चुका है। पहले दिन ‘नहाय-खाय’ के साथ व्रत की शुरुआत होती है, जिसमें व्रती कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल का प्रसाद ग्रहण करते हैं। आज महापर्व का दूसरा दिन है, जिसे ‘खरना’ कहा जाता है।
चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में व्रती विशेष नियमों का पालन करते हुए नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपराओं को निभाते हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से परिवार में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और संतान की लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत
खरना के दिन शाम को प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। आज शाम व्रती खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे, जिसके बाद यह कठिन व्रत आरंभ होगा।
सम्बंधित ख़बरें
8th House in Astrology: आठवें भाव में कौन सा ग्रह होता है सबसे शुभ? जानें शुक्र-शनि समेत सभी ग्रहों का असर
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
इसके अगले दिन, 24 मार्च को व्रती महिलाएं संध्या अर्घ्य देकर ढलते हुए सूर्य की उपासना करेंगी। वहीं 25 मार्च को ऊषा अर्घ्य के अवसर पर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर इस कठोर व्रत का पारण किया जाएगा।
इसी के साथ चार दिनों तक चलने वाले चैती छठ महापर्व का विधिवत समापन हो जाएगा।
खरना पूजा विधि
खरना के दिन व्रती सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इस दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्जला व्रत रखा जाता है, यानी न कुछ खाया जाता है और न ही पानी पिया जाता है।
यह भी पढ़ें:-आज मनाई जा रही लक्ष्मी पंचमी व्रत, इस विधि से करें पूजा, मां लक्ष्मी की कृपा से नहीं होगी धन की कमी
पूजा से पहले घर और पूजा स्थल की अच्छी तरह सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें। सूर्यास्त के बाद पुनः स्नान करके साफ कपड़े पहनें। इसके बाद मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी जलाकर शुद्ध तरीके से गुड़, चावल और दूध की खीर तैयार करें। साथ में घी लगी रोटी भी बनाई जाती है।
तैयार प्रसाद खीर, रोटी और फल—छठी मैया और सूर्य देव को अर्पित करें। पूजा के बाद सबसे पहले व्रती स्वयं इस प्रसाद को ग्रहण करते हैं।
प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाता है, जिसका पारण चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है।
Chaiti chhath second day today kharna 36 hour vrat start
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी, भारत-चीन पर बढ़ा अमेरिकी दबाव
Aug 10, 2026 | 10:40 AMगन्ना किसानों की समस्या को लेकर उठी आवाज; छाता चीनी मिल दोबारा चालू कराने की मांग तेज, अनशन पर बैठे दीपक शर्मा
Aug 10, 2026 | 10:39 AMShare Market में पसरा सन्नाटा, मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 2 प्रतिशत, निफ्टी में 10 अंकों की उछाल
Aug 10, 2026 | 10:38 AMसनी देओल से प्रीति जिंटा तक, ‘बंटवारा 1947’ के सितारों की फीस उड़ा देगी होश, जानें किसने वसूले कितने करोड़
Aug 10, 2026 | 10:30 AMग्वालियर में 19 वर्षीय युवती से ऑटो में नशीली दवा पिलाकर दुष्कर्म, तीन थाने घूमने के बाद दर्ज हुई FIR
Aug 10, 2026 | 10:29 AMरतन टाटा के डीपफेक वीडियो से साइबर ठगी; पुणे की महिला नर्स से ठगी, फर्जी निवेश ऐप से बिछाया जाल
Aug 10, 2026 | 10:27 AMखेत उजाड़ रहे हाथी, जमीन छीन रही परियोजनाएं; पहले फसल बचाएं या जमीन? दोहरी संकट में गड़चिरोली का अन्नदाता
Aug 10, 2026 | 10:15 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














