शुक्रवार की शाम किए इन उपायों से कर्ज से मिल सकता है छुटकारा, धन आगमन के भी बनेंगे शुभ योग
Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है। इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करने के अलावा शाम के समय कुछ उपाय करने से साधक का भाग्योदय होता है और जीवन में उन्नति होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
शुक्रवार की शाम करें ये सरल उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Shukrawar Ke Upay: हिन्दू धर्म में शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की आराधना के लिए बड़ा शुभ माना गया है। इस दिन श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करने से साधक का भाग्योदय होता है और जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होते हैं। हालांकि, देवी की असीम कृपा पाने के लिए इस दिन कुछ उपाय करना भी लाभकारी होता है। मान्यता है इन उपायों के प्रभाव से घर में बरकत बनी रहती है और दरिद्रता का नाश होता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
शुक्रवार की शाम करें ये सरल उपाय
श्रीयंत्र की स्थापना
ज्योतिषयों के अनुसार, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी की आराधना के लिए समर्पित हैं। इस दिन घर या किसी मंदिर में यंत्र की स्थापना करने से घर की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। ऐसे में इसे स्थापित कर सकते हैं। इससे धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
सफेद चीजों का दान करें
कहते है शुक्रवार के दिन शाम को सफेद चीजों का दान करें। हालांकि, आप अन्न या वस्त्रों का दान भी कर सकते हैं। यह सरल उपाय आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बेलपत्र नहीं… इस शिव मंदिर में भोलेनाथ को चढ़ता है जिंदा केकड़ा, आखिर क्या है सदियों पुरानी रहस्यमयी परंपरा
Sawan Shivratri 2026: इस दिन खुलेंगे महादेव की कृपा के द्वार, नोट कर लें पूजा और जलाभिषेक का सबसे शुभ समय
Sawan Vrat 2026: सावन में ये 6 व्रत करने वाले पर बरसती है भोलेनाथ की विशेष कृपा, क्या आपने रखा इनमें से कोई
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर चुपचाप कर लें ये 5 महाउपाय, भगवान विष्णु की कृपा से बदल सकती है किस्मत
कौड़ियां अर्पित करें
शुक्रवार के दिन आप पांच पीली कौड़ियों को एक साफ लाल कपड़े में बांध दें। फिर इसे मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें। इसके बाद अगले दिन यानी शनिवार को सुबह इन्हें घर के धन स्थान पर रख दें। मान्यता है कि इसके प्रभाव से कर्ज से मुक्ति और धन लाभ होता है।
दीपक जलाएं
शुक्रवार के शाम को मुख्य द्वार पर गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाना भी बड़ा शुभ होता है। शुक्रवार शाम को मुख्य द्वार पर गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसमें थोड़ी सी केसर डालना और भी शुभ होता है, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
मंत्र जाप करें
शुक्रवार के शाम के समय माता लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः” मंत्र का जाप करें।
ये भी पढ़े–कैसे लोग हैं दुश्मन से भी खतरनाक, धोखे से बचना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य की इन बातों को गौर करें
शुक्रवार की शाम को इन बातों का ध्यान रखें –
- शुक्रवार की शाम इन उपायों को करने के अलावा, घर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, ताकि लक्ष्मी का आगमन हो सके।
- साफ-सुथरे गुलाबी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है।
- शुक्रवार को किसी को पैसे उधार नहीं देना चाहिए, खासकर शाम के समय।
- यह उपाय धन-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता लाने में मदद कर सकते हैं, ऐसा माना जाता है।
