- Hindi News »
- Religion »
- Dont Eat These White Things Even By Mistake On Anant Chaturdashi Day
आज अनंत चतुर्दशी के दिन गलती से भी ये सफेद चीजें न खाएं, 14 साल तक भोगना पड़ सकता है कष्ट!
Ganesha:अनंत चतुर्दशी और गणपति विसर्जन पर शनिवार का दुर्लभ संयोग बन रहा है, इस दिन भोजन में विशेष नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर सफेद रंग की कुछ चीजों का सेवन वर्जित माना गया है।
- Written By: सीमा कुमारी

अनंत चतुर्दशी पर गलती से न करें इन चीजों का सेवन (सौ.सोशल मीडिया)
Anant Chaturdashi 2025 Kab Hai: जगत के पालनहार भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप को समर्पित अनंत चतुर्दशी का पावन पर्व आज पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। अनंत चतुर्दशी पर जहां भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है, वहीं गणपति विसर्जन पर लोग बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन करते है।
चूंकि, अनंत चतुर्दशी और गणपति विसर्जन पर शनिवार का दुर्लभ संयोग बन रहा है, इस दिन भोजन में कुछ विशेष नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। खासतौर पर सफेद रंग की कुछ चीजों का सेवन वर्जित माना गया है, क्योंकि ये व्रत की पवित्रता को भंग कर सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं ज्योतिष से अनंत चतुर्दशी के दिन किन चीजों का सेवन करने की मनाही होती है।
अनंत चतुर्दशी पर गलती से न करें इन चीजों का सेवन:
नमक का सेवन
अनंत चतुर्दशी के व्रत में भूलकर भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे परिवार पर नकारात्मक असर पड़ता है। मान्यता है कि इसके बुरे परिणाम 14 साल तक भुगतने पड़ते है। घर से सारी खुशियां चली जाती है। राजा से रंक बनने की नौबत आ जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Sankashti Chaturthi: संकष्टी चतुर्थी को कर लें ये 5 काम, सारे संकटों से मिलेगा छुटकारा!
2026 के एकदंत संकष्टी चतुर्थी में ध्यान रखें इन बातों का, वरना पड़ेगा भारी! जानिए पूजा विधि
Vinayak Chaturthi: आज है वैशाख विनायक चतुर्थी 2026, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, बनेंगे सुख-समृद्धि के योग
Budhwar Vrat: बुधवार व्रत कब से शुरू करें? जानिए इस व्रत से जुड़े जरूरी नियम और होने वाले चमत्कारी लाभ
चावल का सेवन
कहते है अनंत चतुर्दशी के व्रत में नमक के अलावा चावल का सेवन का भी सेवन नहीं करना चाहिए। व्रत के दिन इसका सेवन वर्जित होता है। मान्यता है कि इस दिन चावल खाने से व्रत का फल नहीं मिलता है।
दूध से बनी चीजें
अनंत चतुर्दशी के दिन दूध से बनी चीजें का सेवन भी नहीं करना चाहिए। शुद्ध दूध, पनीर या खीर जैसी वस्तुएं व्रत में वर्जित कही गई हैं। दूध का प्रयोग केवल पूजा-अर्चना में किया जाता है, सेवन के लिए नहीं।
सफेद तिल का सेवन
जैसा कि,आप जानते है कि तिल को धार्मिक कार्यों में उपयोगी माना जाता है, लेकिन अनंत चतुर्दशी पर सफेद तिल का सेवन अशुभ फल देने वाला कहा गया है। इसलिए अनंत चतुर्दशी के दिन इन चीजों को खाने की मनाही होती है।
ये भी पढ़ें–इस बार चंद्रग्रहण के दिन करें इन चीजों का दान, दूर हो जाएंगे सभी अशुभ प्रभाव, होगी खुशहाली जीवन में
क्यों है वर्जित अनंत चतुर्दशी के दिन सफेद चीजों का सेवन
ज्योतिषयों का कहना है कि, सफेद चीज चंद्रमा और शीतल ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं, जबकि अनंत चतुर्दशी का संबंध तप, संयम और व्रत की कठोरता से जुड़ा है। ऐसे में सफेद वस्तुओं का सेवन व्रत के प्रभाव को कम कर देता है और व्रत करने वालों को संपूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।
Dont eat these white things even by mistake on anant chaturdashi day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा लखनऊ, लगातार छठा मैच गंवाया, Hitmen के लौटते ही मुंबई को मिली जीत
May 05, 2026 | 07:17 AMNavabharat Nishanebaaz: आज चल रही है स्पेस एज, लेकिन राजनीति में परसेंटेज
May 05, 2026 | 07:12 AM5 राज्यों के चुनाव में महाराष्ट्र के नेताओं का दम, गडकरी-फडणवीस की रणनीति से भाजपा को बढ़त
May 05, 2026 | 07:12 AMबंगाल से महाराष्ट्र तक भाजपा की विजय लहर, फडणवीस-शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना
May 05, 2026 | 06:56 AMChandrapur Crime: भद्रावती में मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
May 05, 2026 | 06:52 AMChhatrapati Sambhajinagar: वालूज भूमि अधिग्रहण को CM की हरी झंडी, विकास कार्यों में आएगी सुपरफास्ट तेजी
May 05, 2026 | 06:51 AMLIVEआज की ताजा खबर 05 मई LIVE : बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी आज प्रेस कॉफ्रेंस करेंगी
May 05, 2026 | 06:45 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














