Brihaspati Dev: इन उपायों से करें बृहस्पति देव को प्रसन्न, सभी परेशानियां होंगी दूर
Brihaspati Dev Upay: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति देव को ज्ञान, धन, सौभाग्य और समृद्धि का कारक माना गया है। जानिए कौन-से सरल और प्रभावी उपाय आपके लिए शुभ फलदायी हो सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
बृहस्पति देव (सौ.AI)
Thursday Worship Remedies For Success: सनातन धर्म में सभी सात दिनों को अलग-अलग ग्रहों और देवताओं की उपासना के लिए समर्पित बताया गया है। गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है और इसे अत्यंत शुभ एवं फलदायी माना गया है।
मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से की गई पूजा तथा मंत्र-जाप से कुंडली में मौजूद गुरु दोष शांत होता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। इस दिन कुछ उपाय करें तो देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न हो सकते हैं। गुरुवार का व्रत रख सकते हैं जिससे जीवन में सुख और सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
इन उपायों से करें बृहस्पति देव को प्रसन्न
- गुरुवार का व्रत रखने से गुरु बृहस्पति बलवान होंगे. इस दिन व्रत रखें और विष्णु जी की पूजा करें. इसके बाद केले के पेड़ में जल चढ़ाएं।
- गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल या हल्दी की गांठ का दान करें।
- गुरुवार के दिन विष्णु जी और बृहस्पति देव की पूजा करें व माथे पर केसर का तिलक लगाएं ।
- गुरुवार के दिन केसर मिले दूध का सेवन करें।
- ज्योतिषीय सलाह पर जातक को शरीर पर सोना धारण करना सही हो सकता है।
- इस दिन स्नान आदि कर पीले वस्त्र धारण करें और बृहस्पति देव की अगरबत्ती, दीप आदि से विधि-विधान से पूजा करें।
यह भी पढ़ें-प्रद्युम्न चतुर्थी पर भूलकर भी न करें ये गलती, पहले जान लें सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
सम्बंधित ख़बरें
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
Sawan 2026: सावन सोमवार का अचूक उपाय: घर की इन 5 जगहों पर दीपक जलाते ही बरसती है शिव-पार्वती की कृपा
Mangala Gauri Vrat Katha : सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज: पूजा के दौरान जरूर पढ़ें यह चमत्कारी कथा
गुरुवार को क्या न करें?
- शास्त्रों के अनुसार, गुरुवार को कुछ कार्यों से बचना चाहिए ताकि गुरु दोष न लगे:
- इस दिन बाल, दाढ़ी और नाखून नहीं काटने चाहिए।
- घर में भारी सफाई जैसे पोछा लगाना या कबाड़ बेचना वर्जित माना गया है।
- सिर धोने या कपड़े धोने से भी आर्थिक हानि की संभावना रहती है।
गुरु ग्रह की शांति के लिए “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करना भी बहुत प्रभावशाली है। यदि आप पूरी श्रद्धा और नियम के साथ ये छोटे-छोटे बदलाव करते हैं, तो जीवन में तरक्की के बंद रास्ते खुल जाते हैं और घर में खुशहाली आती है।
