बिना किसी को बताए नए साल पर कर लें ये खास उपाय, साल भर बरसता रहेगा धन!

1st Jan 2026 Jyotish Upay:नए साल पर बिना किसी को बताए किए गए ये खास उपाय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूरे साल धन, सुख और आर्थिक स्थिरता बनाए रखने में कारगर माने जाते हैं।
बिना किसी को बताए नए साल पर कर लें ये खास उपाय, साल भर बरसता रहेगा धन!
नए साल पर चुपचाप करें ये खास उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

New Year Upay For Women: नया साल जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीदों और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र और प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, साल का पहला दिन यानी 1 जनवरी हमारे आने वाले पूरे साल में सबसे अहम होता है। ज्योतिषयों के अनुसार, नया साल 2026 बहुत ही शुभ संयोगों के साथ आरंभ होने जा रहा है। पंचांग के अनुसार वर्ष का पहला दिन पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार के दिन पड़ेगा।

बताया जा रहा है कि, इस दिन रोहिणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो सुख-समृद्धि और उन्नति का प्रतीक माना जाता है। साथ ही 1 जनवरी 2026 को रवि योग भी बन रहा है, जो रात 10:48 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 7:14 बजे तक प्रभावी रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में रवि योग को कार्यसिद्धि और धन लाभ के लिए विशेष फलदायी माना गया है। जानिए उन उपायों के बारे में-

नए साल पर चुपचाप करें ये खास उपाय

  • आर्थिक समृद्धि

ज्योतिष गुरु के अनुस्सर, नए साल के पहले दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद एक पीली कौड़ी या हल्दी लगी कौड़ी हाथ में लें। मन ही मन माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए अपनी आर्थिक परेशानी और इच्छाओं को स्मरण करें। इसके बाद कौड़ी को बिना किसी को बताए अपनी तिजोरी, पर्स या जहां भी आप धन रखते हैं, वहां रख दें। इसे पूरे साल संभालकर रखें। मान्यता है कि इससे धन का आवागमन बना रहता है।

  • नकारात्मक ऊर्जा

कहते है, नकारात्मक ऊर्जा और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए नए साल की सुबह सात काली मिर्च अपने हाथ में लेकर अपनी सारी चिंताओं का स्मरण करें। फिर उन्हें घर के बाहर किसी चौराहे या पेड़ के नीचे बिना देखे रख दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा और मानसिक तनाव को दूर करता है।

  • वैवाहिक जीवन खुशहाल

वैवाहिक जीवन खुशहाल बनाने के लिए नए साल पर घर से बाहर निकलते समय एक साफ रूमाल में थोड़ा सा कच्चा चावल बांधकर अपने पास रखें। इसे पूरे दिन अपने साथ ही रखें और रात में किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें। कहा जाता है कि, इस उपाय को चुपचाप करने से रिश्तों में मधुरता आती है।

  • मनोकामना पूर्ति

मनोकामना पूर्ति के लिए नए साल के पहले दिन शाम को प्रदोष काल में मन ही मन ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 11 बार जप करें। किसी को बताए बिना शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और वहां से चुपचाप लौट आएं। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गई प्रार्थना सीधे शिव कृपा दिलाती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com