- Hindi News »
- Religion »
- Bhagwan Nahi Yahan Kutton Ki Hoti Hai Pooja Dog Temple
भगवान नहीं, यहां कुत्तों की होती है पूजा, वजह जानिए
Worship oF Dogs: भारत में एक ऐसा अनोखा स्थान है जहां भगवान नहीं बल्कि कुत्तों की पूजा होती है। जानिए इस परंपरा के पीछे की मान्यता और इसका धार्मिक महत्व।
- Written By: सीमा कुमारी

कुत्तों का मंदिर (सौ.सोशल मीडिया)
Karnataka Dog Temple: भारत में कई अनूठे मंदिर हैं, जिनकी अपनी-अपनी रहस्यमयी कहानियां है। लेकिन कुछ धार्मिक स्थल अपनी अनोखी मान्यताओं और परंपराओं के कारण खास पहचान बनाए हुए हैं। ऐसा ही एक अनूठा मंदिर है, जहां भगवान की कोई प्रतिमा यानी मूर्ति नहीं बल्कि कुत्तों की पूजा की जाती है।
लोक मान्यता है कि, यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना कभी खाली नहीं जाती और बल्कि श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है।
रक्षक और देवतुल्य शक्ति का प्रतीक है यह अनोखा मंदिर
यह अनोखा मंदिर भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। स्थानीय लोगों के बीच यह मंदिर लंबे समय से आस्था का केंद्र रहा है। यहां कुत्तों को केवल जानवर नहीं बल्कि रक्षक और देवतुल्य शक्ति के रूप में देखा जाता है। गांव के लोगों का विश्वास है कि इस मंदिर की स्थापना के बाद क्षेत्र में बीमारियां, दुर्घटनाएं और अकाल जैसी समस्याएं काफी हद तक कम हुई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वरूथिनी एकादशी पर क्या न करें? गलती करके पछताने से पहले यहां पढ़ लें
अप्रैल में इस दिन से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त
खर्च कम करो, जीवन बदल जाएगा, जानिए प्रेमानंद जी महाराज की वो बातें जो किस्मत बदल सकती हैं
महाभारत कहाँ लिखी गई थी? गणेश जी बने थे लेखक, कलम से किया चमत्कार
कुत्ते का संबंध भैरव और यमराज से
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिंदू धर्म में कुत्ते का संबंध भैरव और यमराज से माना जाता है। कुत्ते को निष्ठा, सुरक्षा और सतर्कता का प्रतीक माना गया है। इसी विश्वास के चलते इस मंदिर में कुत्तों की पूजा-अर्चना की जाती है। श्रद्धालु यहां आकर कुत्तों को दूध, बिस्कुट, भोजन और फूल अर्पित करते हैं।
मनोकामना पूर्ति की मान्यता
मंदिर में आने वाले लोग संतान सुख, बीमारी से मुक्ति, धन-समृद्धि और करियर से जुड़ी समस्याओं के समाधान की कामना करते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जो भी व्यक्ति श्रद्धा और विश्वास के साथ यहां आता है, उसकी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। कई लोग अपने अनुभव साझा करते हुए बताते हैं कि मंदिर में दर्शन और कुत्तों की सेवा करने के बाद उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं।
यह मंदिर केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि करुणा और सह-अस्तित्व का संदेश भी देता है। यहां यह विश्वास प्रचलित है कि मूक प्राणियों की सेवा करने से ईश्वर स्वयं प्रसन्न होते हैं। मंदिर से जुड़ी यह सोच समाज को यह सीख देती है कि हर जीव में ईश्वरीय अंश मौजूद है।
यह भी पढ़ें- गलती से भी किसी को न दें अपनी ये 5 चीजें, वरना, अथिक तंगी से लेकर मुश्किलें का सामना करना पड़ सकता है
आपको बता दें, कुत्तों का यह अनोखा मंदिर आस्था, विश्वास और मानवता का एक उदाहरण है। यह दर्शाता है कि भक्ति केवल मूर्ति पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि सेवा, दया और करुणा के माध्यम से भी व्यक्त की जा सकती है।
Bhagwan nahi yahan kutton ki hoti hai pooja dog temple
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














