सोना नहीं, चांदी का मोर रखने के हैं कई लाभ, आर्थिक तंगी से भी मिलेगा छुटकारा
हिंदू धर्म में चांदी को बहुत ही शुभ माना जाता है और मोर देवताओं का प्रिय पक्षी है। ऐसे में चांदी से बना मोर घर में रखने से पॉजिटिविटी आती है।ड्राइंग रूम में इसे रखने से व्यक्ति का दुर्भाग्य भी दूर होता है और व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Jul 06, 2024 | 05:29 AM
चांदी का मोर रखने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
जैसा कि आप सब जानते ही हैं वास्तु शास्त्र का सीधा संबंध हमारे जीवन से है। ऐसा कहा जाता है कि घर में रखी हर एक वस्तु अगर वास्तु के हिसाब से हो तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसी कई समस्याएं है जिनके समाधान के लिए लोग ज्योतिष और वास्तु का सहारा लेते है।
अगर आप पैसों की दिक्कत से परेशान हैं या फिर वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कत चल रही है तो घर में एक खास चीज रखने से आपको लाभ होगा और वो है ‘चांदी का मोर’।
शुभ माना जाता है चांदी
हिंदू धर्म में चांदी को बहुत ही शुभ माना जाता है और मोर देवताओं का प्रिय पक्षी है। ऐसे में चांदी से बना मोर घर में रखने से पॉजिटिविटी आती है। तो ऐसे में आइए आज आपको बताते हैं चांदी का मोर घर में रखने के फायदे।
सम्बंधित ख़बरें
7 ज्योतिर्लिंग और 1 ट्रेन, सावन में ‘भारत गौरव’ से होगा सफर आसान।
मीरा-भाईंदर में शिवाजी महाराज प्रतिमा को लेकर राजनीति गरमाई, प्रताप सरनाईक ने प्रशासन को दी चेतावनी
अशोक खरात का अंधभक्त और बलात्कार मामले का आरोपी ठाणे नगर निगम का सहायक आयुक्त महेश आहेर गिरफ्तार
Smart Meter: यूपी में अब ऐप पर नहीं मोबाइल नंबर पर आएगा बिजली बिल, परेशानी से बचने के लिए करें अपडेट
- ज्योतिष- शास्त्र के अनुसार, घर में इसे रखने से नेगेटिविटी दूर होती है और सुख-समृद्धि का संचार होता है। ड्राइंग रुम में इसे रखने से व्यक्ति का दुर्भाग्य भी दूर होता है और व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है।
- जिन लोगों के शादीशुदा जीवन में किसी प्रकार की समस्या हो उन्हें अपने घर में चांदी के मोर का जोड़ा जरूर रखना चाहिए। कहा जाता है कि, इससे जीवन में प्रेम और शांति आती है।
- पूजा-पाठ में चांदी का इस्तेमाल करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसे में घर के मंदिर या फिर पूजा स्थल में शांत अवस्था में बैठे हुए चांदी के मोर को रखें। मान्यताओं के अनुसार, इससे आपको पूजा का दोगुना फल मिलेगा।
- वास्तु के अनुसार किसी भी पूर्णिमा के दिन चांदी का मोर घर लाकर तिजोरी में रखने से किस्मत चमकती है।
- जैसा कि आपको पता है कि चांदी को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है ऐसे में शादीशुदा महिलाओं को चांदी के मोर को डिबिया में सिंदूर में रखना चाहिए। इससे उन्हें अखंड सौभाग्य का वरदान मिलेगा।
- ज्योतिषियों का मानना हैं कि, जिन लोगों की शादी में दिक्कत हो रही हो या प्रेम विवाह करना चाहते हो उन्हें अपने कमरे में चांदी का मोर रखना चाहिए इससे प्रेम और विवाह के प्रति रुझान बढ़ता है।
- घर में चांदी का मोर रखने से नेगेटिविटी दूर होती है और सुख-समृद्धि का संचार होता है। ड्राइंग रूम में इसे रखने से व्यक्ति का दुर्भाग्य भी दूर होता है और व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है।
लेखिका- सीमा कुमारी
Benefits of keeping a silver peacock in the house for happiness and prosperity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jul 06, 2024 | 05:29 AM
