पूजा की थाली में इन वस्तुओं का रहना है बेहद जरूरी, वरना अधूरी रह जाएगी आपकी पूजा
Raksha Bandhan Puja Thali: पूजा की थाली में कुछ आवश्यक वस्तुएं न हों, तो पूजा अधूरी मानी जाती है और उसका पूर्ण फल नहीं मिलता है। आइए जानते हैं शुभ चीजें जो रक्षा बंधन की पूजा थाली मेंअवश्य होनी चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
पूजा की थाली में जरूर रखें ये 7 शुभ चीजें (सौ.सोशल मीडिया)
Raksha Bandhan 2025 : रक्षाबंधन का पावन त्योहार अब कुछ ही दिनों में आने वाला है। यह त्योहार हर साल सावन महीने में बहुत ही उमंग एवं उत्साह से मनाया जाता है। रक्षाबंधन भाई-बहन का एक पवित्र का त्यौहार है। जिसका भाई बहन को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और रक्षा की कामना करते हुए उसकी कलाई पर राखी बांधती है।
लेकिन, हिन्दू मतों के अनुसार, राखी बांधने से पहले की जाने वाली पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, यदि पूजा की थाली में कुछ आवश्यक वस्तुएं न हों, तो पूजा अधूरी मानी जाती है और उसका पूर्ण फल नहीं मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं वो शुभ चीजें जो रक्षा बंधन की पूजा थाली में अवश्य होनी चाहिए:-
पूजा की थाली में जरूर रखें ये 7 शुभ चीजें :
-
राखी
रक्षा बंधन की पूजा थाली में सबसे पहली और आवश्यक वस्तु होती है राखी। यह केवल धागा नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक बंधन है जो भाई की रक्षा, सुख और सफलता के लिए बहन की प्रार्थना का प्रतीक होता है। ऐसे में राखी को पूजा से पूर्व भगवान को अर्पित कर, फिर भाई को बांधना अत्यंत शुभ माना गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Pradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
-
कलावा और नारियल
पूजा थाली में कलावा और नारियल रखना भी आवश्यक माना गया है। कलावा को पवित्रता और रक्षा का प्रतीक माना जाता है, वहीं नारियल शुभता, समृद्धि और सुख का प्रतीक है। नारियल को भगवान को अर्पित करने के बाद भाई को देना बेहद शुभफलदायी माना गया है।
-
दीया
पूजा थाली में दीया रखना न भूलें। दीपक को सनातन धर्म में प्रकाश, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। पूजा की थाली में घी का दीपक अवश्य होना चाहिए। जब बहन भाई की आरती करती है, तो दीपक की लौ बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों से उसकी रक्षा करती है।
-
चावल और कुमकुम
रक्षाबंधन की थाली में चावल और कुमकुम रखना न भूलें। हिंदू पूजन में अक्षत और कुमकुम का विशेष महत्व है। भाई की आरती करते समय, बहन उसके माथे पर तिलक करती है, जो उसके सौभाग्य और दीर्घायु का प्रतीक होता है। तिलक के लिए चावल और कुमकुम को एक साथ मिलाकर उपयोग किया जाता है। यह पूजा को पूर्णता प्रदान करता है।
ये भी पढ़ें-रक्षाबंधन की ये है सही तिथि, जानिए कितने दिनों तक कलाई में रख सकते हैं राखी
-
मिठाई
रक्षाबंधन की थाली में मिठाई भी बेहद जरूरी है। पवित्र कार्य में मीठा अति आवश्यक होता है। रक्षा बंधन की थाली में मिठाई रखने से प्रेम और मिठास का प्रतीक जुड़ता है। राखी बांधने के बाद बहन भाई को मिठाई खिलाकर रिश्ते की मधुरता को और मजबूत बनाती है।
