-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Basant Panchami 2026 Shubh Muhurat Magh Mela
बसंत पंचमी 2026: कल माघ मेले में चौथा बड़ा स्नान, जानिए शुभ मुहूर्त
- Written By: सीमा कुमारी
Prayagraj Sangam Snan: बसंत पंचमी 2026 के अवसर पर कल प्रयागराज के माघ मेले में चौथा प्रमुख स्नान किया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन संगम और गंगा में स्नान विशेष फलदायी माना जाता है।

माघ मेले में बसंत पंचमी का चौथा स्नान (सौ.सोशल मीडिया)
Magh Mela 2026 Basant Panchami Snan: सनातन धर्म में बसंत पंचमी का दिन बहुत ही शुभ एवं खास होता है। मान्यता के अनुसार, इस दिन ज्ञान एवं बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे देशभर में होती है। साथ ही हर कोई अच्छी शिक्षा और सफलता के लिए मां सरस्वती से कामना करते हैं। ऐसे में कई सारे लोग इस दिन शाही स्नान भी जरूर करते हैं।
हिन्दू धर्म में माघ मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी माना गया है, जिसे पुराणों में “देव मास” भी कहा गया है। इस महीने में जप, तप, दान और स्नान करने से व्यक्ति को विशेष आध्यात्मिक फल प्राप्त होते हैं। इसी आस्था को केंद्र में रखकर हर वर्ष उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भव्य माघ मेले का आयोजन किया जाता है, जिसे आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम माना जाता है।
बंसत पंचमी के दिन प्रयागराज के माघ मेले में बड़ी संख्या में संगम और गंगा के तटों पर लोगों की भीड़ नजर आती है। मेला प्रशासन बंसत पंचमी के स्नान की तैयारियों में जुटा हुआ है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कल माघ मेले में बसंत पंचमी का स्नान किस समय शुरु होगा?
सम्बंधित ख़बरें
मंगलवार को चुपचाप कर लें गुड़ के ये 3 अचूक उपाय, हनुमान जी की कृपा से दूर होंगे संकट, कर्ज और धन की तंगी
Shiv Puja: सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा? यहां जानिए
गुरु परंपरा का अद्भुत संगम; 29 जुलाई को निकलेगी मुड़िया शोभायात्रा, जानिए इस परपंरा की कैसे हुई शुरूआत
Kokila Vrat : कोकिला व्रत 28 जुलाई को, अविवाहित लड़कियों और सुहागिनों के लिए क्यों है यह व्रत खास
माघ मेले में बसंत पंचमी का स्नान किस समय शुरु
बताया जा रहा है कि, बसंत पंचमी माघ मेले का चौथा प्रमुख स्नान पर्व है। इससे पहले माघ मेले में पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के पावन स्नान संपन्न हो चुके हैं। बसंत पंचमी के अवसर पर संगम और गंगा तटों पर स्नान ब्रह्म मुहूर्त में प्रारंभ होगा।
कल ब्रह्म मुहूर्त की शुरुआत सुबह 05 बजकर 26 मिनट से होगी, जो सुबह 06 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ मेले में इस शुभ मुहूर्त में किया गया स्नान विशेष फलदायी माना जाता है।
बसंत पंचमी पर शाही स्नान करने का आध्यात्मिक महत्व
माघ मेला के दौरान बसंत पंचमी पर होने वाला स्नान शाही स्नान कहलाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि स्नान के साथ ही संगम का जल अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली हो जाता है। ऐसे में आप मां सरस्वती को भी स्पर्श कर पाते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर पाते हैं। स्नान करने से पापों का नाश होता है, ग्रह दोष शांत होते हैं और विद्या और बुद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए आप इस दिन स्नान करके बसंत पंचमी के दिन को खास बना सकती हैं।
शाही स्नान से कैसे मिलती है विशेष कृपा?
शास्त्रों में बताया गया है कि बसंत पंचमी के दिन त्रिवेणी संगम में स्नान करने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश की संयुक्त कृपा प्राप्त होती है। यह दिन मोक्ष की ओर ले जाने वाला माना जाता है, खासकर जब स्नान के साथ दान और जप भी किया जाए।

ये भी पढ़ें-श्रीकृष्ण, ब्रह्मा या महेश? किस भगवान ने की थी सबसे पहले माता सरस्वती की पूजा? जानिए क्या है पौराणिक कथा
शाही स्नान से कैसे मिलती है विशेष कृपा?
शास्त्रों में बताया गया है कि बसंत पंचमी के दिन त्रिवेणी संगम में स्नान करने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश की संयुक्त कृपा प्राप्त होती है। यह दिन मोक्ष की ओर ले जाने वाला माना जाता है, खासकर जब स्नान के साथ दान और जप भी किया जाए।
Basant panchami 2026 shubh muhurat magh mela
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMहार्दिक पांड्या के बदले 2 खिलाड़ी और ₹10 करोड़ का ऑफर, CSK के ये प्लेयर्स को मुंबई इंडियंस में जाएंगे!
Jul 27, 2026 | 11:06 PMपुरानी सरकारों में हर साल लीक होते थे पेपर…OP राजभर का विपक्ष पर हमला, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
Jul 27, 2026 | 11:02 PMटपकती छत और खराब दरवाजे… मुंबई की BEST बसों की बदहाली पर उठे सवाल, प्रशासन बोला- सब सुरक्षित है
Jul 27, 2026 | 10:57 PMCommonwealth Games 2026: भारत की झोली में एक और मेडल, बिंद्यारानी देवी ने वेटलिफ्टिंग में जीता ब्रॉन्ज
Jul 27, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM