Bade Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर आज भूल से भी न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
Bade Mangal 2026 Hanuman Ji Puja: चौथे बड़े मंगल के दिन कुछ कार्यों को अशुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन नियमों का पालन और हनुमान जी की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से संकट दूर होते है।
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमान जी ( सौ.AI)
Chauthe Bade Mangal: आज 26 मई को ज्येष्ठ माह का चौथा बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की पूजा के लिए समर्पित है। धर्म शास्त्रों में इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा और व्रत करने से वे प्रसन्न होते है और भक्तों की सभी मनोकामना पूरी करते है। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ के मंगलवार को ही भगवान राम से हनुमानजी की मुलाकात हुई थी। भक्त और भगवान के इसी मिलन की तिथि को लोग पर्व के रूप में मनाते हैं।
हनुमान जी को किन चीजों का भोग लगाए?
-
गुड़ और चना का भोग
आज चौथे बड़े मंगल पर हनुमान जी को गुड़ और चना का भोग लगा सकते हैं। जैसा कि जानते है कि, हनुमान जी की पूजा में अक्सर गुड़-चना का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि इससे मंगल दोष से राहत मिलती है और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
-
नारियल का भोग
चौथे बड़ा मंगल पर हनुमान जी के सामने सिंदूर लगाकर और कलावा बांधकर साबुत नारियल अर्पित करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होने और सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।
सम्बंधित ख़बरें
Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
Cockroach Spiritual Meaning: घर में घूम रहे हों कॉकरोच, तो हो जाएं सचेत, राहु-केतु से है इसका संबंध
कुंडली के दूसरे भाव में हो केतु, तो मान-सम्मान और धन-दौलत लुट जाने का खतरा, जानें बचने के उपाय
Surya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत
-
इमरती का भोग
आज के दिन हनुमान जी कृपा पाने के लिए गुड़ और चना के अलावा, इमरती का भी भोग लगा सकते हैं। माना जाता है कि हनुमान जी को इमरती अत्यंत प्रिय है। पूजा में इमरती का भोग लगाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
-
बूंदी के लड्डू का भोग
हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाने ने से वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों को मनचाहा वरदान का आशीर्वाद देते हैं।
भूलकर भी न करें ये गलतियां
-
तामसिक भोजन का सेवन
धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि, मंगलवार को तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। बड़ा मंगल के दिन मांसाहार, शराब, लहसुन और प्याज जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि तामसिक भोजन से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और पूजा का फल नही मिलता हैं।
-
क्रोध और विवाद से बचें
बताया जाता है कि, इस दिन तामसिक भोजन के अलावा, क्रोध और विवाद से भी बचना चाहिए। हनुमान जी को संयम, सेवा और भक्ति प्रिय है। इसलिए इस दिन झगड़ा, अपशब्द या क्रोध करना अशुभ माना जाता है। शांत मन से रहकर जरूरतमंदों की सहायता करना शुभ फलदायी माना गया है।
ये भी पढ़ें-Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
-
गरीबों का अपमान न करें
धार्मिक मान्यता के अनुसार बड़ा मंगल पर दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, पानी और वस्त्र दान करने से पुण्य फल प्राप्त होता है। किसी असहाय व्यक्ति का अपमान करने से बचना चाहिए।
-
पूजा में रखें स्वच्छता का ध्यान
हनुमान जी की पूजा से पहले स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। पूजा स्थल की पवित्रता और स्वच्छता बनाए रखना बेहद आवश्यक माना गया है। इससे मन एकाग्र रहता है और पूजा का शुभ फल मिलता है।
-
करें हनुमान जी का स्मरण
बड़ा मंगल पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण का पाठ करना अत्यंत शुभ माना गया है। सच्ची श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के कष्ट दूर होते है।
