Bada Mangal Upay: बड़े मंगल का अचूक उपाय, शादी की रुकावटें होंगी दूर
Bada Mangal Upay In Hindi: बड़े मंगल के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय विवाह में आ रही रुकावटों को दूर करने में सहायक माने जाते हैं। जानिए बड़े मंगल का यह अचूक उपाय और इसकी सही विधि।
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमान जी (सौ.AI)
Bada Mangal Totka:आज यानी 16 जून को सातवां बड़ा मंगल मनाया जा रहा है। यह दिन संकट मोचन भगवान हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ दिन बताया है। धर्म शास्त्रों में बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा -अर्चना करने से जीवन के समस्त संकट दूर होने के साथ कुंडली में मांगलिक दोष भी दूर होता है।
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि, कुंडली में मांगलिक दोष होने से विवाह में बाधा का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी मांगलिक दोष से परेशान हैं, तो ऐसे में आइए आपको बताते हैं किन कामों को करने से मांगलिक दोष दूर होगा, जिससे विवाह के योग बनेंगे।
मांगलिक दोष दूर करने के लिए क्या करें?
-
लाल वस्तुओं का करें दान
हिन्दू धर्म में बड़ा मंगल बड़ा महत्व रखता है। बताया जाता है कि,बड़े मंगल के दिन अचूक उपाय में लाल चीजों का दान करने से मंगल दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व लाल रंग करता है। इसलिए बड़े मंगल के दिन मंदिर या गरीब लोगों में लाल चीजों का दान करें।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, श्रीहरि की कृपा से भर जाएगा घर
Sawan 2026: सावन सोमवार का अचूक उपाय: घर की इन 5 जगहों पर दीपक जलाते ही बरसती है शिव-पार्वती की कृपा
Mangala Gauri Vrat Katha : सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज: पूजा के दौरान जरूर पढ़ें यह चमत्कारी कथा
-
मंगलवार व्रत रखें
धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि,मांगलिक दोष की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मंगलवार का व्रत करना चाहिए। इस दिन सुबह स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें और हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें।
यह भी पढ़ें-Skanda Shashthi 2026: जून में कब है स्कंद षष्ठी व्रत? निःसंतान दंपतियों के लिए माना जाता है बेहद फलदायी
आरती करने के बाद चूरमा या हलवा का भोग लगाएं। लोगों में प्रसाद को बाटें और स्वयं भी ग्रहण करें। इससे साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
-
सिंदूर और चमेली तेल चढ़ाएं
बताया जाता है कि, मांगलिक दोष को दूर करने के लिए बड़े मंगल के दिन मंगलवार व्रत रखने के अलावा बजरंगबली को विधिपूर्वक सिंदूर और चमेली के तेल का चोला अर्पित करें। देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मांगलिक दोष दूर होता है और विवाह के योग बनते हैं।
-
सुंदरकांड का पाठ करें
मांगलिक दोष को दूर करने के लिए सुंदरकांड का पाठ का जरूर करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सुंदरकांड का पाठ करने से विवाह के योग प्रबल होते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
