कर्ज,गृहक्लेश और कंगाली से कैसे बचें? रामनवमी की पूजा में श्रीराम को अर्पित करें ये चीजें, मिलेगा आशीष!
Ram Navami Shri Ram Blessings: राम नवमी की पूजा में श्रीराम को विशेष सामग्री अर्पित करने से कर्ज, गृहक्लेश और कंगाली जैसी परेशानियों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद आता है।
- Written By: सीमा कुमारी
प्रभु श्रीराम (सौ.सोशल मीडिया)
Ram Navami Blessings: चैत्र नवरात्र का महापर्व अभी चल रहा है। चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन राम नवमी मनाई जाती है। इस बार चैत्र शुक्ल नवमी तिथि 26 और 27 मार्च को पड़ रही है, जिस कारण राम नवमी की तारीख को लेकर लोगों में दुविधा बनी हुई है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्ति के लिए आप राम नवमी के विशेष अवसर पर उन्हें क्या-क्या अर्पित कर सकते हैं?
राम नवमी की पूजा में क्या करना होता है शुभ
-
पीले रंग की मिठाई का भोग
हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, राम नवमी के पावन अवसर पर पूजा के दौरान भगवान श्री राम को पीले रंग की मिठाई, केसर भात, खीर, पंचामृत और धनिया पंजीरी का भोग लगाए। विशेष ध्यान रखें कि भोग में तुलसी दल अवश्य शामिल करें, क्योंकि भगवान राम विष्णु जी के अवतार हैं और बिना तुलसी के उनका भोग अधूरा माना जाता है।
-
गेंदा, चमेली के फूल अर्पित करें
राम नवमी की पूजा के दौरान राम जी को गेंदा, चमेली या फिर कमल के फूल अर्पित करना शुभ बताया गया हैं। इसके साथ ही पूजा में राम जी को रोली, चंदन और धूप भी अर्पित करना चाहिए। इन सभी चीजों को राम जी की पूजा में श्रद्धाभाव से अर्पित करने से भगवान राम प्रसन्न होते हैं और साधक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
शशिकरण देवस्थान के विकास की मांग तेज, भक्तों ने पर्यटन स्थल का दर्जा देने की उठाई आवाज
Shani Dev: शनि देव को पसंद नहीं हैं ये 5 काम, भूलकर भी किए तो प्रकोप से नहीं बच पाएंगे
Vastu Tips: इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए? आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
आज शनि प्रदोष व्रत पर करें ये चमत्कारी उपाय, वैवाहिक जीवन से लेकर आर्थिक क्षेत्र में बनेंगे लाभ के योग
-
हवन करें
राम नवमी के दिन चैत्र नवरात्र का समापन भी होता है। इस अवसर पर भगवान राम की पूजा-अर्चना के बाद हवन करना शुभ माना जाता है। तिल, जौ, घी, लकड़ी और गुग्गुल से हवन करने पर घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता बढ़ती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वातावरण बना रहता है।
-
दान-पुण्य करें
राम नवमी के दिन दान करने का भी विशेष महत्व माना गया है। इस दिन पर आप राम जी की कृपा प्राप्ति के लिए अन्न, वस्त्र, गुड़, चने की दाल और सुहाग की सामग्री का दान कर सकते हैं। साथ ही इस दिन पर गरीबों को भोजन कराना भी अंत्यत शुभ माना जाता है।
यह भी पढ़ें:- राम नवमी के दिन कर लें ये वास्तु उपाय, हो सकता है चमत्कार, धन-दौलत के बनेंगे योग
श्रीरामचरितमानस और सुंदरकांड का पाठ करें
राम नवमी के दिन आप श्रीरामचरितमानस और सुंदरकांड का पाठ जरूर करिए। इस दिन रामायण का पाठ करने से मनोबल बढ़ता है और मन शुद्ध होता है। इन दोनों चीजों का पाठ करने से प्रभु श्रीराम और भगवान हनुमान दोनों का साथ मिलता है।
