Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

साल 2025 की ‘पुत्रदा एकादशी’ की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त, मिलेगी संतानों को सुख-समृद्धि

नए साल 2025 में पुत्रदा एकादशी का व्रत 10 जनवरी दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से संतान को सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही, संतान की उन्नति के लिए आशीर्वाद मिलता है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Dec 27, 2024 | 04:49 PM

नए साल 2025 की पहली एकादशी,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Putrada Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में सभी एकादशी में पुत्रदा एकादशी का विशेष महत्व हैं। यह व्रत हर वर्ष पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। नए साल 2025 में यह व्रत 10 जनवरी दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा करने से संतान को सुख की प्राप्ति होती है। साथ ही, संतान की उन्नति के लिए आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं नए साल 2025 की पहली एकादशी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

पुत्रदा एकादशी 2025 की तिथि और समय

पंचांग के अनुसार पूष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 9 जनवरी 2025 को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन अगले दिन 10 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य उगने के बाद तिथि की गणना की जाती है। यही वजह है कि 10 जनवरी दिन शुक्रवार को पुत्रदा एकादशी मनाई जाएगी।

पुत्रदा एकादशी पूजन विधि

व्रत करने वाले जातक को सुबह जल्दी उठना चाहिए और पवित्र जल से स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनने चाहिए। इसके बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-

घर के पूजा स्थल या मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराएं। इसके बाद फूल माला पहनाएं।

इसके साथ ही भगवान विष्णु को फल, पंचामृत और तुलसी दल अर्पित करें और हाथ जोड़कर भगवान से प्रर्थना करें कि हमारे भोग स्वीकार करें।

विष्णु सहस्रनाम, भगवद्गीता और एकादशी व्रत कथा का पाठ करें। रात्रि में जागरण कर भगवान विष्णु का ध्यान करें।

पुत्रदा एकादशी का महत्त्व

हिंदू धर्म में सभी एकादशी में पौष माह की पुत्रदा एकादशी का बड़ा महत्व है। यह खासकर उन दंपतियों के लिए है जो संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन शुभ दिन पर व्रत का पालन करने और भगवान विष्णु की उपासना करने से संतान संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इसके साथ ही यह व्रत संतान की सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन के लिए भी किया जाता है।

Auspicious time and method of worship of the first ekadashi of the new year 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 27, 2024 | 04:49 PM

Topics:  

  • Lord Vishnu

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का राशिफल 15 दिसंबर 2025: मेष सहित इन पांच राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

2

आज का राशिफल 14 दिसंबर 2025: कन्या और तुला समेत 5 राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शानदार

3

बच्चों की बुरी नजर और पितृदोष दूर करने के लिए रोटी का यह उपाय बड़ा कारगर

4

धनु संक्रांति पर एक गलती भी बिगाड़ सकती है भाग्य, जानिए कौन-सी हैं ये भूलें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.