Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ये उपाय करने से खुल सकते हैं किस्मत के बंद दरवाजे, मिलेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा

Ashadha Purnima Upay: आषाढ़ पूर्णिमा के दिन किए गए कुछ धार्मिक उपाय बेहद शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि इन्हें श्रद्धा और विधि-विधान से करने पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की कृपा प्राप्त होती हैं।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 21, 2026 | 05:17 PM

आषाढ़ पूर्णिमा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ashadha Purnima For Wealth And Prosperity : हर महीने आने वाली पूर्णिमा का अपना अलग ही महत्व होता है, लेकिन आषाढ़ मास की पूर्णिमा बहुत ही खास मानी जाती है। इसे गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है, जब लोग अपने गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करते हैं। यही दिन व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसे महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिन के शुभ समय, योग और कुछ सरल उपायों के बारे में।

आषाढ़ पूर्णिमा 2026 तिथि

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष,आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई की शाम 6:18 बजे से होगी और इसका समापन 29 जुलाई को रात 8:05 बजे होगा। उदया तिथि के आधार पर इस बार आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई 2026 को मनाई जाएगी।

आषाढ़ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

आषाढ़ पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:46 बजे से 05:30 बजे तक रहेगा, जो स्नान और दान के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। हालांकि इस दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा, लेकिन विजय मुहूर्त दोपहर 02:55 बजे से 03:47 बजे तक रहेगा। पूर्णिमा व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Tulsi Puja: सावन में तुलसी के इस आसान उपाय से बदल सकती है किस्मत, घर में बनी रहेगी खुशहाली

Sawan Plants: सावन में सिर्फ बेलपत्र ही नहीं, इन पवित्र पौधों की पूजा से भी बरसेगी महादेव की कृपा

Hanuman Temples Of India: भारत के 5 प्राचीन और चमत्कारिक हनुमान मंदिर, जो 1000 साल से भी अधिक पुराने हैं

Hanuman Chalisa: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिलते हैं ये 5 दिव्य फायदे, भय और नकारात्मकता का होगा नाश

आषाढ़ पूर्णिमा के दिन प्रीति और आयुष्मान नाम शुभ योग

ज्योतिषयों के अनुसार, इस वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा के दिन प्रीति और आयुष्मान नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ये दोनों योग अत्यंत फलदायी माने जाते हैं और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल समय प्रदान करते हैं। इस दिन सूर्योदय से लेकर दोपहर तक का समय पूजा-अर्चना के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा।

आषाढ़ पूर्णिमा के दिन शुभ योग में जरूर करें ये काम

  • लक्ष्मी-विष्णु की उपासना करें

इस वर्ष आषाढ़ पूर्णिमा के दिन प्रीति और आयुष्मान नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। इस शुभ योग में देवी लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और भगवान विष्णु की पूजा भी करें। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

ये भी पढ़ें-Tulsi Puja: सावन में तुलसी के इस आसान उपाय से बदल सकती है किस्मत, घर में बनी रहेगी खुशहाली

  • लक्ष्मी-गणेश और कुबेर पूजन करें

इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देव की भी विधिपूर्वक पूजा करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।

  • महालक्ष्मी मंत्र का जाप करें

इस दिन महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कम लगट्टे की माला से “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नमः” मंत्र का जाप करें। इससे धन आगमन के मार्ग खुलते हैं।

  • मुख्य द्वार पर दीपक जलाए

शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं। यह उपाय सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनाए रखता है।आषाढ़ पूर्णिमा के इस पावन दिन श्रद्धा और नियम के साथ किए गए ये उपाय जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाने में सहायक माने जाते हैं।

Ashadha purnima remedy for lakshmi blessings and good luck

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 05:17 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Guru Purnima
  • Purnima
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.